सीहोर। रविवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-2 के अंतर्गत शहर के नगर पालिका परिसर में योजना के हितग्राहियों को सम्मेलन किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहाकि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से कोई भी पात्र हितग्राही वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि ये योजनाएं लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं और जरूरतमंदों को पक्का मकान मिल रहा है। करीब 410 हितग्राहियों को 15 दिन में राशि मिल जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना के तहत गरीबों को योजना का लाभ निरंतर मिल रहा है और उनका पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हितग्राही मूलक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे है। आवास योजना के लिए ऑनलाईन आवेदन आये थे जिनमें से भाग्यशाली हितग्राही पात्र हुये है। अब वे शासन के नियमों के तहत मकान निर्माण कराये, उन्हें किश्तों में राशि प्राप्त होते रहेगी और पक्का मकान बनकर जल्द ही तैयार हो जायेगा। सभी हितग्राहियों ने नगरपालिका अध्यक्ष को इसके लिए शुभकामनाएं दी। सम्मेलन के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, मुकेश मेवाड़ा, अर्जुन राठौर, सुदीप व्यास, कमलेश कुशवाहा, इरफान लाला, राजेश मांझी, कमलेश राठौर, दिनेश कुशवाहा, आशीष गहलोत, प्रदीप गौतम, मांगीलाल मालवीय आदि बड़ी संख्या में पार्षद और हितग्राही शामिल थे।
रविवार, 1 फ़रवरी 2026
Home
मध्य प्रदेश
सीहोर : प्रिंस राठौर ने कहा 15 दिनों में हितग्राहियों के खाते में आ जाएगी आवास योजना की राशि
सीहोर : प्रिंस राठौर ने कहा 15 दिनों में हितग्राहियों के खाते में आ जाएगी आवास योजना की राशि
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें