सीहोर। रविवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर संत रविदास महाराज की जयंती उत्साह से मनाई गई। इस दौरान जिला अस्पताल में गुरू दा लंगर लगाकर जाटव समाज के लोगों ने अस्पताल में 100 से अधिक उपचार कराने आए मरीजों को भोजन कराया। जिला अस्पताल परिसर में संत रविदास महाराज के चित्र पर माल्यापर्ण कर जयंती मनाते हुए सामाजिक समरसता और समानता का संदेश दिया गया। बताया कि संत रविदास का जन्म 1380 ईस्वी में वाराणसी में माघ पूर्णिमा के दिन हुआ था। उन्होंने पाखंड, आडंबर और सामाजिक कुरीतियों का विरोध करते हुए समानता, मानवता और कर्म की प्रधानता का संदेश दिया। इस अवसर पर निरज जाटव, सतेंद्र मगरोलिया, सुशील कचनेरिया, राजू मंगरोलिया, सोनू जाटव, महेंद्र जाटव, ललित जाटव, नरेश जाटव, मोंटी फरैला, नीरज जौहर, नविन महोबिया, मोनू जाटव, निर्मल कचनैरिया, विनोद जाटव, ब्रजेश चौधरी, रिंकू जाटव आदि उपस्थित थे।
रविवार, 1 फ़रवरी 2026
सीहोर : गुरु द लंगर लगाकर मनाई संत रविदास जयंती
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें