पटना : मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली फिल्म “बाबू जी” का ट्रेलर रिलीज होते ही हुआ वायरल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 8 फ़रवरी 2026

पटना : मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली फिल्म “बाबू जी” का ट्रेलर रिलीज होते ही हुआ वायरल

Bhojpuri-film-babuji
पटना (रजनीश के झा)। भोजपुरी सिनेमा के चर्चित निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की अपकमिंग फिल्म “बाबू जी” का ट्रेलर आज वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज के साथ ही ट्रेलर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। ट्रेलर की कहानी दर्शकों को अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म बागवान की याद जरूर दिलाती है, लेकिन “बाबू जी” की प्रस्तुति और घटनाक्रम उससे भी अधिक प्रभावशाली और दिल को छू लेने वाले हैं। यह फिल्म समाज में माता-पिता के प्रति बढ़ती संवेदनहीनता को बेहद मार्मिक तरीके से सामने रखती है। फिल्म की कहानी उन बुजुर्ग माता-पिता की त्रासदी को दर्शाती है, जिन्हें उनके अपने ही बच्चे घर से निकाल देते हैं और सड़क पर भटकने को मजबूर कर देते हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि इस दर्दनाक परिस्थिति में मां की मृत्यु हो जाती है और पिता को मजबूरन अपने ही बच्चों के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़नी पड़ती है। यह केवल एक फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि आज के समाज की सच्चाई का आईना है, जो दर्शकों की भावनाओं को झकझोर कर रख देती है। निर्देशक पराग पाटिल ने बेहद संवेदनशील विषय को बड़े पर्दे पर कालजयी अंदाज में प्रस्तुत किया है। ट्रेलर में भोजपुरी सिनेमा के महानायक अवधेश मिश्रा की दमदार अदाकारी एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत रही है। उनके किरदार में दर्द, गुस्सा और संघर्ष का ऐसा मिश्रण है, जो फिल्म को बेहद खास बनाता है। वहीं अभिनेत्री ऋचा दीक्षित भी अपने मजबूत अभिनय से फिल्म में जान डालती नजर आ रही हैं। अन्य कलाकारों में अनिता रावत, देव सिंह, दीपिका सिंह, अमरीश सिंह, निशा गुप्ता, राकेश त्रिपाठी और बंधु खन्ना की मौजूदगी फिल्म को और भी प्रभावशाली बनाती है।


फिल्म को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि, “बाबू जी केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि हर उस परिवार के लिए संदेश है जो अपने बुजुर्ग माता-पिता को बोझ समझने लगा है। हमने इस कहानी के माध्यम से समाज को झकझोरने और रिश्तों की अहमियत समझाने की कोशिश की है। दर्शक इसे देखकर भावुक भी होंगे और सोचने पर भी मजबूर होंगे।” वहीं निर्देशक पराग पाटिल ने बताया कि “हमारा उद्देश्य एक ऐसी कहानी प्रस्तुत करना था, जो दिल से निकले और सीधे दर्शकों के दिल तक पहुंचे। ट्रेलर को मिल रहा प्यार इस बात का संकेत है कि लोग इस तरह की सच्ची और संवेदनशील कहानियों को पसंद करते हैं।” आपको बता दें कि फिल्म “बाबू जी” के निर्माता रत्नाकर कुमार, निर्देशक पराग पाटिल, सह-निर्माता निवेदिता कुमार हैं। फिल्म को वर्ल्डवाइड चैनल के बैनर तले प्रस्तुत किया गया है। फिल्म की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है, जबकि डीओपी आर आर प्रिंस हैं। संगीत साजन मिश्रा का है और गीतों को आवाज दी है सुगम सिंह और काजल राज ने। गीतकारों में दुर्गेश भट्ट और धरम हिंदुस्तानी शामिल हैं। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। “बाबू जी” जल्द ही भोजपुरी दर्शकों के लिए एक यादगार और भावनात्मक सिनेमाई अनुभव बनने जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: