- गुरुवार को लगाया जाएगा छप्पन भोग

सीहोर। शहर के वृन्दावन कालोनी में श्री सांवरिया सेवा समिति और क्षेत्रवासियों के तत्वाधान जारी सात दिवसीय भागवत कथा के चौथे दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कथा में जैसे ही श्री कृष्ण प्रसंग आया पूरा पंडाल हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर कथा वाचक पंडित रविन्द्राचार्य ने भगवान श्रीराम जन्म के अलावा भगवान श्री कृष्ण और वामन अवतार के बारे में वर्णन किया। उन्होंने कहा कि असत्य पर सत्य का विजय के लिए ही भगवान का जन्म होता है। भगवान विष्णु के राम अवतार कृष्ण अवतार व वामन अवतार की लीला के बारे में विस्तार पूर्वक श्रद्धालुओं को बताया कि जब-जब धरा पर अत्याचार, दुराचार, पाप बढ़ता है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। उन्होंने कहा कि मथुरा में राजा कंस के अत्याचार से व्यथित होकर धरती की करुण पुकार सुनकर नारायण ने कृष्ण रूप में देवकी के अष्टम पुत्र के रूप में जन्म लिया और धर्म और प्रजा की रक्षा कर कंस का अंत किया। जीवन में भागवत कथा सुनने का सौभाग्य बड़ा दुर्लभ है। जब भी हमें यह अवसर मिले, इसका सदुपयोग करना चाहिए। कथा का सुनना तभी सार्थक होगा, जब उसके बताए मार्ग पर चलकर परमार्थ का काम करेंगे। भगवान श्रीकृष्ण के गोकुल में आनंद भयों जय कन्हैयालाल की हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की सहित अनेक भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को आनंदित कर दिया कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान भगवान कृष्ण व वासुदेव जी संजीव झांकी से श्रोताओं का मनमोह लिया। श्रोताओं ने भगवान का पूजन कर ने माखन मिश्री का भोग लगाया। इस मौके पर महिला पुरूषों ने नंदोत्सव पर जमकर नृत्य किया, भगवान कृष्ण के बालरूप की आरती उतार कर मिठाई, फल, फूल बांटकर उत्सव मनाया।
नंद बाबा के घर ले जाने की झांकी भी प्रस्तुत की गई
कंस के अत्याचारों के कारण ही उसने अभिमान और अनितिपूर्वक राज करने के लिए अपने पिता उग्रसेन को बंदी बना लिया था। आकाशवाणी से अपनी भावी मृत्यु का संकेत पाकर उसने अपनी बहन देवकी और बहनोई वासुदेव को बंदी बनाकर कारागार मे डाल दिया। वहां एक-एक कर उनके छह पुत्रों की हत्या कर दी। सातवें गर्भ में खुद शेषनाग के आने पर योग माया ने उनके देवकी के गर्भ से निकाल कर वासुदेव की पहली पत्नी रोहणी के गर्भ मे स्थापित कर दिया। भगवान ने संतान के रूप मे जन्म लिया।
आज लगाया जाएगा छप्पन भोग
समिति की अध्यक्ष उषा राज शर्मा ने बताया कि शहर के वृंदावन कालोनी में श्री सांवरिया सेठ एवं चौरासी महादेव की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाएं एवं गोवर्धन पूजा आदि का आयोजन किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें