समस्तीपुर : किसानों को तबाह करने वाला भारत-अमेरिका ट्रेड डील खारिज हो- ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 फ़रवरी 2026

समस्तीपुर : किसानों को तबाह करने वाला भारत-अमेरिका ट्रेड डील खारिज हो- ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह

  • किसान-मजदूर हितैषी अधिकारों में कटौती बर्दाश्त नहीं, 12 फरवरी को आम हड़ताल होगा ऐतिहासिक : सुरेंद्र
  • मजदूर हितैषी 44 श्रमिकोड को कांट-छांट कर 4 श्रमकोड बनाना मजदूरों के साथ खिलवाड़ : प्रभात रंजन गुप्ता
  • आम हड़ताल पर 12 फरवरी को 11 बजे गांधी चौक से निकलेगा हड़ताल जुलूस : शंकर सिंह

Cpi-ml-bihar
ताजपुर/समस्तीपुर, 11 फरवरी (रजनीश के झा)। 4 श्रम कोड, मनरेगा में बदलाव, बिजली एवं बीज विधेयक 2025 वापस लेने, सभी फसलों को एमएसपी लागू करने आदि मांगों को लेकर 12 फरवरी को आहूत राष्ट्रीय आम हड़ताल को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने का अह्वान उपस्थित मजदूरों भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बुधवार को जनता मैदान में "मजदूर सभा" को संबोधित करते हुए किया। सभा की अध्यक्षता खेग्रामस प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता ने किया। मौके पर भाकपा माले के मो० एजाज, मो० क्यूम, मो० शाद आदि उपस्थित थे। दूसरी ओर अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मोतीपुर सब्जी मंडी में "किसान सभा" का आयोजन किया गया। सभा को किसान महासभा के राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, मोतीलाल सिंह, मो० शकील आदि ने संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय आम हड़ताल के दिन 12 फरवरी को 11 बजे से गांधी चौक से निकलने वाले हड़ताल जुलूस में शामिल होकर हड़ताल को सफल बनाने की अपील उपस्थित किसान-मजदूर-व्यवसाईयों से की।

कोई टिप्पणी नहीं: