मधुबनी : जिला भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस मनाया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 फ़रवरी 2026

मधुबनी : जिला भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस मनाया

Madhubani-bjp-tribute-deen-dayal-upadhyay
मधुबनी (रजनीश के झा)। आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में भारतीय जन संघ के प्रमुख विचारक संगठन कर्ता और महान राष्ट्रवादी नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री सुबोध कुमार चौधरी के संचालन में की गई। कार्यक्रम के  शुरुआत में सर्वप्रथम वंदे मातरम गीत,  पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर सभी नेताओं ने बारी- बारी से पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री  और क्षेत्रीय सह प्रभारी माननीय भीम साहू को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के शुरूआत में अध्यक्षीय भाषण देते हुए जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने  कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि आज पूरे देश में समर्पण दिवस के रूप में मना रहीं हैं। हम सभी को उनके बताए हुए सिद्धांत और आदर्शों को अपने जीवन में उतारना ही असली पुण्यतिथि होगी। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री श्री भीम साहू जी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी बचपन से ही मेधावी ,सरल और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने एकात्म मानववाद का दर्शन प्रस्तुत किया जिसमें व्यक्ति समाज ,और राष्ट्र के समन्वित विकास की बात कही गई है । उनका मानना था कि भारत का विकास भारतीय संस्कृति, आत्मनिर्भरता और नैतिक मूल्यों के आधार पर होनी चाहिए । राष्ट्रीय परिषद सदस्य देवेंद्र कुमार यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे और संगठन को मजबूत प्रदान किया पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि हमें उन्हें सादगी पूर्ण जीवन, राष्ट्र प्रेम और अंत्योदय समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के विचारों को स्मरण करने का अवसर देती है। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रफुल्ल झा ने कहा कि उनके आदर्श आज भी राष्ट्र सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा स्रोत है।इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद सिंह, रंजीत यादव ,सतीश ठाकुर, मनोज कुमार मुन्ना ,संतोष भगत, चंद्रवीर यादव ,पवन शाह, आदित्य झा ,कन्हैया साह, दीपक यादव ,दीप्ति राउत, प्रतिमा रंजन ,रितु मंडल, रीना सर्राफ, रूपा झा, सीता देवी, राजीव झा ,वीरेंद्र मेहता ,संजय पांडे, सुशील  सहनी,आनंद सिंह, सुनील कुवंर, उपेंद्र साहू ,सुमन झा, सनत झा, रामनरेश राय, सुभाष चंद्र , सियाराम कुशवाहा ,राजाराम झा, सुधीर मंडल, गोपाल ठाकुर, रामचंद्र मिश्र,  सुजाता कुमारी, मीनाक्षी श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार सिंह ,गोपाल ठाकुर ,अरविंद ठाकुर सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष ,मंडल महामंत्री सहित अन्य नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री सरोज सिंह ने कर कार्यक्रम का समापन किया।

कोई टिप्पणी नहीं: