- मधुबनी की विश्व प्रसिद्ध जितवारपुर की धरती ऐतिहासिक बदलाव की साक्षी बनने जा रही है, जहां कला और पर्यटन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा
बिहार संग्रहालय द्वारा इसकी स्वीकृति मिलने के पश्चात कार्य प्रारंभ की जा रही है, जिससे क्षेत्रीय कला, संस्कृति और हस्तशिल्प को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। गौरतलब हो कि कला एवं कलाकारों को जब विकास का साथ मिलता है तो तरक्की के रंग खुद-ब-खुद नजर आने लगती हैं। मधुबनी की विश्व प्रसिद्ध जितवारपुर की धरती अब इसी ऐतिहासिक बदलाव की साक्षी बनने जा रही है, जहां कला और पर्यटन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। मधुबनी जिले के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से जिले के ख्याति प्राप्त जितवारपुर गांव को क्राफ्ट टूरिज्म विलेज के रूप में विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना अब धरातल पर उतरने जा रही है।* यह परियोजना न केवल स्थानीय कलाकारों और शिल्पकारों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी, बल्कि मधुबनी की समृद्ध कला परंपरा को पर्यटन से जोड़कर जिले के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें