मधुबनी : साईबर ठगी पर पुलिस का कड़ा प्रहार, नगर थाना अन्तर्गत 04 अभियुक्त गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026

मधुबनी : साईबर ठगी पर पुलिस का कड़ा प्रहार, नगर थाना अन्तर्गत 04 अभियुक्त गिरफ्तार

Cyber-fraud-gang-arrest-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा)। जिले में साईबर अपराधी द्वारा SIM BOX Device का प्रयोग कर एक समानांतर अवैध टेलीकॉम एक्सचेंज संचालित किया जा रहा था। जिसके द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वीओआईपी कॉल को लोकल वाईस कॉल में परिवर्तित कर साईबर अपराधियों एवं असामाजिक तत्व द्वारा पूरे देश मे व्यापक स्तर पर साईबर अपराध को अंजाम दिया जा रहा था। उक्त गंभीर कृत्य के सूचना सत्यापन एवं अग्रतर कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, मधुबनी द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी जॉच व आसूचना संकलन के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के तिरहुत कॉलोनी स्थित संदिग्ध मंदीप कुमार के घर विधिवत घेराबंदी किया गया। टीम द्वारा छापामारी के क्रम में उनके कमरे में चारों तरफ जमीन पर कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चालू हालात में पाया गया। तत्पश्चात पुलिस द्वारा संदिग्ध मंदीप कुमार से कडाई से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान मंदीप कुमार द्वारा बताया गया कि उनके पास 07 सिम बॉक्स हैं तथा सीम की सप्लाई में रौशन कुमार कामती सहयोग करता था। जिसके लिए 800/- रूपये प्रति सीम भुगतान किया जाता था। कुछ समय बाद जब यह सीम बंद हो जाता था तो सीम को जला दिया जाता था। सिम बॉक्स का संचालन उसके लैपटॉप से चाईना के लोगों द्वारा किया जाता था। पुलिस द्वारा सभी आपेक्षित बिंदुओं पर जॉच किया जा रहा हैं। बरामद सभी सामानों को विधिवत जप्त कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर अन्य विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पता :-

01. मंदिप सिंह, पे०-सुरेश सिह, सा०-राजपुताना टोल, थाना-राजनगर, मधुबनी

02. मो० अहसान, पे०-मनिष अब्बास, सा०-लहेरियागंज, थाना-नगर, मधुबनी

03. रौशन कुमार कामती, विनोद कामति, सा०-शिवपट्टी, थाना-राजनगर, मधुबनी

04. बिकास कुमार, पे०-सुशिल ठाकुर, सा०- लहेरियागंज, थाना-नगर, मधुबनी


बरामदगी :-

01. 20 स्लॉट के SIM BOX की संख्या 07

02. VI, AIRTEL एवं JIO के खाली SIM का कई रेपर

03. कुल 18 मोबाईल

04. 05 टी०पी० लिंक का ईलेक्ट्रॉनिक डिवाइस 02

05. AIRTEL Xstream Fiber router-02

06. 03 TP Link Device TL-R 5408PE-AC 2.5G POE - 02

07. 03 Tip Link Charger - 01

08. USB Charger station - 01

09. Phones Mother Board - 04

10. Charging cable - 25

11. Computer cable - 06

12. Cable 10

13. Laptop - 01

14. SBI Debit Card Rupay - 01

15. ट्रोली बैग -01

16. कुल-1,68,000 (एक लाख अडसठ हजार) रूपया एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस एवं एटीएम/आधार कार्ड/पैन कार्ड ।

कोई टिप्पणी नहीं: