फतेहपुर में गरजा सीजेए, पत्रकार सुरक्षा कानून की फिर उठी जोरदार मांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

फतेहपुर में गरजा सीजेए, पत्रकार सुरक्षा कानून की फिर उठी जोरदार मांग

  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवनीत रावत पहुंचे फतेहपुर, राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान के साथ की संयुक्त प्रेस वार्ता
  • जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने अपनी टीम के साथ किया स्वागत

Cyber-journalist-fatehpur
फतेहपुर (रजनीश के झा), 26 फरवरी। साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवनीत रावत के फतेहपुर आगमन पर संगठन के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने अपनी टीम के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान भी मौजूद रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवनीत रावत एवं राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान ने कहा कि देश में पत्रकारों का उत्पीड़न लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने पत्रकारों की आर्थिक एवं दयनीय स्थिति एवं प्रशासनिक उपेक्षा पर चिंता जताई। आगे कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत करने के लिए ठोस नीतिगत कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। इस दौरान सीजेए पदाधिकारियों ने पुनः देशभर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, मीडिया आयोग के गठन, पत्रकारों का अनिवार्य रजिस्ट्रेशन, मान्यता प्रक्रिया का सरलीकरण, पत्रकारों के लिए मानदेय एवं पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई। साथ ही पत्रकारों एवं उनके परिजनों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में रियायत तथा सरकारी योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिए जाने की भी मांग की गई। इस दौरान उत्तराखण्ड राज्य सह प्रभारी पारुल सिंह ने अपने कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों का सम्मान किया। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, इसरार अहमद मुमताज, पंकज सक्सेना, अरुण कुमार, राहुल सिंह, लक्ष्मी सिंह, संजय सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: