मधुबनी : भूकंप आपदा मॉक ड्रिल का हुआ सफल आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

मधुबनी : भूकंप आपदा मॉक ड्रिल का हुआ सफल आयोजन

  • सभी स्टैक होल्डर्स के साथ भूकंप आपदा से बचाव  का किया गया मॉक ड्रिल
  • पूर्वाभ्यास के दौरान एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आपदा मित्र, गृहरक्षकों एवं स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता दिखी

Earth-quack-mick-drill-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा), 26 फरवरी। राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण के द्वारा दिए गए निदेश एवं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को मधुबनी जिले में 5 स्थानों पर भूकंप आधारित मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। जिसमें वाट्सन उच्च विद्यालय परिसर, समाहरणालय परिसर, सदर अस्पताल परिसर, सिटी कार्ट मॉल, मिथिला चित्रकला संस्थान पर भूकंप एवं आगजनी की घटना को लेकर बचाव हेतु मॉक ड्रील का आयोजन हुआ।पूर्वाभ्यास के दौरान एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आपदा मित्र, गृहरक्षकों एवं स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता दिखी। समाहरणालय स्थित डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी रिस्पॉस सिस्टम से भूकंप की सूचना के पश्चात सभी स्टैक होल्डर की टीम को दिया गया। जिसके पश्चात भूकंप एवं आगजनी की घटना से बचाव के लिए मॉक ड्रील किया गया।


इस दौरान एनडीआरएफ की टीम सभी अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होकर त्वरित गति से मॉक ड्रिल के माध्यम से बचाव करते दिखी। वाट्सन उच्च विद्यालय स्थित स्टेजिंग एरिया से अपर समाहर्ता, संतोष कुमार समाहरणालय स्थित डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी रिस्पॉस सिस्टम से भूकंप की सूचना के पश्चात राहत बचाव टीम को रवाना कर रहे थे। वही भूकंप से पूर्वाभ्यास के दौरान समाहरणालय के अंदर से मॉक ड्रिल द्वारा त्वरित गति से घायलों को एनडीआरएफ की टीम के द्वारा रेस्क्यू करते दिखाया गया। वही घटनास्थल पर तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम एम्बुलेंस के द्वारा त्वरित गति से अस्पताल ले जाते दिखाया गया। सिटी कार्ट मॉल में आगजनी की घटना की सूचना के पश्चात अग्निशमन विभाग के कर्मियों द्वारा सिटिकार्ट मॉल में मॉक ड्रील कर बचाव अभियान चलाया गया। वही पूरे कार्यक्रम का राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण के द्वारा उपलब्ध कराए लिंक पर लाइव स्ट्रीमिंग भी कराया गया।कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता  आपदा संतोष कुमार, जिला लोक शिकायत पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह,डीटीओ रामबाबू, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद, उप निर्देशक जनसंपर्क परिमल कुमार, एसडीओ चंदन झा,प्रभारी पदाधिकारी आपदा रजनीश कुमार,होम गार्ड कमांडेंट अमित कुमार,कमांडेंट एनडीआरएफ,कमांडेंट एसडीआरएफ ,डॉ राजीव रंजन सहित सभी स्टेक होल्डर पर्यवेक्षक एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: