दरभंगा : कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पहली बार भव्य एलुमनी मीट का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 फ़रवरी 2026

दरभंगा : कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पहली बार भव्य एलुमनी मीट का आयोजन

Darbhanga-engineering-college
दरभंगा (रजनीश के झा), 22 फरवरी। Darbhanga College of Engineering (डीसीई), दरभंगा द्वारा दिनांक 7 मार्च 2025 को पहली बार भव्य एलुमनी मीट का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर कॉलेज परिसर में तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं और पूरे संस्थान में उत्साह का माहौल है। कॉलेज प्रशासन ने सभी पूर्व छात्र-छात्राओं (पासआउट विद्यार्थियों) से इस विशेष कार्यक्रम में सादर आमंत्रित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। यह कार्यक्रम पूर्व छात्रों और वर्तमान विद्यार्थियों के बीच संवाद, अनुभव साझा करने तथा संस्थान के विकास में सहभागिता का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। एलुमनी सेल के प्रभारी प्रो. विनायक झा (P/I Alumni Cell), जो स्वयं भी डीसीई के गौरवशाली पूर्व छात्र हैं, ने बताया कि डीसीई के एलुमनी आज बिहार सरकार के विभिन्न विभागों, केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित पदों, देश के सभी महारत्न उपक्रमों तथा आईटी सेक्टर की नामी-गिरामी कंपनियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं। यह संस्थान के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि उसके छात्र देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। प्रो. झा ने कहा, “यह एलुमनी मीट केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भावनात्मक पुनर्मिलन का अवसर है। हम सभी पूर्वप्राचार्य का संदेश


महाविद्यालय के प्राचार्य  Prof. Chandan Kumar ने अपने संदेश में कहा “दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग का प्रत्येक पूर्व छात्र हमारी विरासत और गौरव का प्रतीक है। आप सभी की उपलब्धियाँ हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। 7 मार्च 2025 को आयोजित इस प्रथम एलुमनी मीट में आपकी उपस्थिति न केवल इस आयोजन को सफल बनाएगी, बल्कि वर्तमान विद्यार्थियों को भी नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करेगी। मैं सभी एलुमनी से आग्रह करता हूँ कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें।” कॉलेज प्रशासन ने सभी एलुमनी से अनुरोध किया है कि वे अपने बैचमेट्स तक इस सूचना को पहुँचाएँ और कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। छात्रों का हृदय से स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। आइए, अपने संस्थान से जुड़ाव को और मजबूत करें।” “आइए, साथ जुड़ें – साथ बढ़ें।” डीसीई परिवार अपने सभी पूर्व छात्रों का खुले दिल से स्वागत करने के लिए आतुर है।

कोई टिप्पणी नहीं: