- 26 फरवरी 2026 को मधुबनी सहित बिहार के 23 जिलों में एक साथ होगी मॉक एक्सरसाइज़(भौतिक)
कॉर्डिनेटिंग कॉन्फ्रेंस के दौरान मॉक एक्सरसाइज़ की तैयारियों को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। इसमें सभी संबंधित विभागों—जैसे पुलिस, अग्निशमन सेवा, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन इकाइयों, नगर निकायों,सूचना एवं जनसंपर्क, विद्युत एवं पेयजल विभाग—के बीच प्रभावी समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता, रेस्क्यू एवं राहत कार्यों की रूपरेखा, संचार व्यवस्था की सुदृढ़ता तथा फील्ड-लेवल अभ्यास की पूर्व तैयारी पर विशेष बल दिया गया। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि मॉक अभ्यास के दौरान इन्सीडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम (IRS) के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, आपातकालीन नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहे, तथा जन-सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और चिकित्सा सहायता की तत्परता का वास्तविक समय में परीक्षण किया जाए। इसके साथ ही, अभ्यास उपरांत आफ्टर-एक्शन रिपोर्ट तैयार कर सीखों (Lessons Learnt) का दस्तावेजीकरण करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी तैयारियां पूर्ण करें, फील्ड स्तर पर ब्रीफिंग सुनिश्चित करें तथा आमजन को मॉक अभ्यास के उद्देश्य के प्रति जागरूक करें, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट की स्थिति उत्पन्न न हो। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि मॉक एक्सरसाइज़ के दौरान प्रशासन का सहयोग करें और इसे एक अभ्यास के रूप में लें, जिससे वास्तविक आपदा की स्थिति में जान-माल की क्षति को न्यूनतम किया जा सके। गौरतलब है कि मधुबनी जिला भूकंप के सबसे खतरनाक जोन 6 में है।उक्त वर्चुअल बैठक में नगर आयुक्त उमेश भारती, डीपीआरओ परिमल कुमार,एडीएमओ रजनीश कुमार,जिला समादेष्टा होमगार्ड सहित शिक्षा,स्वास्थ्य,बिजली आदि विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें