मधुबनी : बाल एवं किशोर श्रमिकों के पुनर्वास हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026

मधुबनी : बाल एवं किशोर श्रमिकों के पुनर्वास हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक

Child-labor-task-force-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा), 17 फरवरी। जिलाधिकारी, आनंद शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के अंतर्गत  विमुक्त कराए गए बाल एवं किशोर श्रमिकों के आर्थिक एवं सामाजिक पुनर्वास के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में किया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा राज्य कार्य योजना 2025 के अंतर्गत किए गए प्रावधानों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा बाल एवं किशोर श्रमिकों को खतरनाक नियोजन/ प्रक्रिया से विमुक्ति के कार्य में तेजी लाने का निदेश श्रम अधीक्षक को दिया। उन्होंने विमुक्त बाल एवं किशोर श्रमिकों के आर्थिक पुनर्वास पर संतोष व्यक्त किया। वही शत-प्रतिशत गैर आर्थिक पुनर्वास हेतु जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को निदेश दिया। बैठक में श्रम अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई, सदस्य, बाल कल्याण समिति, सचिव, सर्वो प्रयास संस्थान, सचिव, ग्राम विकास युवा ट्रस्ट तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: