समस्तीपुर : किसानों ने जुलूस निकालकर ताजपुर प्रखंड मुख्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन-सभा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 9 फ़रवरी 2026

समस्तीपुर : किसानों ने जुलूस निकालकर ताजपुर प्रखंड मुख्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन-सभा

  • किसान रजिस्ट्री में वंशावली को शामिल किया जाए : ब्रहमदेव प्रसाद सिंह
  • गंडक नहर परियोजना में वर्तमान सर्किल रेट के चार गुणा जमीन एवं मकान का मुआवजा भूधारकों को मिले : सुरेंद्र प्रसाद सिंह
  • 12 फरवरी देशव्यापी आम हड़ताल पर गांधी चौक से 11 बजे से संयुक्त जुलूस निकाला जाएगा : आसिफ होदा

Farmer-protest-samastipur
ताजपुर/समस्तीपुर, 9 फरवरी (रजनीश के झा)। किसान रजिस्ट्री में वंशावली को शामिल करने, राजस्व महाअभियान में जमा जमाबंदी पंजी को तत्काल सुधार करने, गंडक नहर परियोजना में अधिग्रहित जमीन एवं मकान का वर्तमान सर्किल रेट का चार गुणा मुआवजा देने, बिजली एवं बीज विधेयक 2025 वापस लेने, यूरिया एवं डीएपी का किल्लत दूर करने, केसीसी लोन माफ करने, किसानों के खेत तक सिंचाई की सुविधा की व्यवस्था करने, सभी फसलों पर एमएसपी देने, चार श्रमकोड वापस लेने, मनरेगा में किया गया बदलाव वापस लेने आदि किसान हितैषी मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले किसानों ने विशाल जुलूस निकालकर अंचल कार्यालय, कृषि कार्यालय एवं प्रखंड कार्यालय पर बारी-बारी से प्रदर्शन कर अपने मांगों के समर्थन में घंटों नारे लगाकर सभा किया।


सोमवार को बड़ी संख्या में अखिल भारतीय किसान महासभा से जुड़े किसानों ने राजधानी चौक पर इकट्ठा होकर अपने-अपने हाथों में झंडे, बैनर एवं मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर जुलूस निकाला। जुलूस नारेबाजी करते हुए अंचल कार्यालय पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन और सभा किया। तत्पश्चात पुनः जुलूस कृषि कार्यालय पहुंचकर कृषि कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन और सभा किया और अंत में जुलूस पुनः नारे लगाते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान घंटे भर कार्यालय पर अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाते रहे। तत्पश्चात मौके पर किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। सभा को किसान राजदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, लक्ष्मण राय, मुंशीलाल राय, रवींद्र राय, कैलाश सिंह, अनील सिंह, रामबृक्ष राय, मोतीलाल सिंह, महेश्वर शर्मा, जवाहर सिंह, मकसुदन सिंह, रामबाबू सिंह, रंजीत कुमार सिंह, विनोद सिंह, शत्रुघ्न सिंह, अनील सिंह, संजय सिंह, राज नारायण राय, अरूण शर्मा, चंदेश्वर शर्मा, सुरेश राय, सुखदेव सिंह, अनीता देवी, सुनैना देवी, सुनीता देवी, आशा देवी, भाकपा माले के आसिफ होदा, मो० एजाज, मुकेश कुमार गुप्ता आदि ने संबोधित किया। मौके पर बीडीओ रवि भूषण के बुलावे पर प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह एवं भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 11 सूत्री मांगपत्र बीडीओ को सौंपकर तत्काल कारवाई करने एवं कृत कारवाई से एक सप्ताह के अंदर अवगत कराने अन्यथा आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। अपने अध्यक्षीय संबोधन में किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि अन्य मांगों में वृद्ध किसानों को प्रतिमाह 10 हजार रुपए पेंशन देने, आपदा में मृत दुधारू पशुओं का मुआवजा देने, ताजपुर प्रखंड को सब्जी के साथ मसाला उत्पादक प्रखंड का दर्जा देकर किसानों को नि: शुल्क खाद-बीज- बिजली-पानी देने एवं सब्जी- मसाला से संबंधित उद्योग-धंधे, कल-कारखानें लगाने समेत अन्य खेती-किसानी हितैषी मांग किया गया है। हमारी मांगों को पूरा नहीं किये जाने पर आने वाले दिनों में प्रखंड के अंदर किसान आंदोलन तेज किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: