बेतिया : दो महीने पहले लोक-लुभावन वादे कर वोट लिया, 2 महीने में ही अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 9 फ़रवरी 2026

बेतिया : दो महीने पहले लोक-लुभावन वादे कर वोट लिया, 2 महीने में ही अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

Prashant-kishore-yatra
बेतिया/पश्चिम चंपारण (रजनीश के झा)। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी “बिहार नवनिर्माण यात्रा” के दूसरे दिन बेतिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनता से सीधा संवाद किया और बिहार की मौजूदा राजनीतिक एवं प्रशासनिक स्थिति पर तीखा प्रहार किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से बड़े-बड़े लोकलुभावन वादे किए गए, लेकिन सरकार बने अभी मात्र दो महीने हुए हैं और राज्य में अपराध तथा भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को यह गंभीरता से देखना और समझना होगा की जिन वादों के आधार पर वोट मांगा गया था, वे कितने खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान नहीं, बल्कि केवल सत्ता में बने रहना है। उन्होंने कहा की जन सुराज इस यात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाकर सच्चाई उजागर करेगा और लोगों को जागरूक करेगा। प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी का किया समर्थन, बोले – राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और लोकतंत्र में उनको बोलने का अधिकार है, उन्हें स्पीकर ने बोलने नहीं दिया इसलिए कांग्रेस उसका विरोध कर रही है राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े सवाल पर प्रशांत किशोर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पक्ष में स्पष्ट समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के प्रमुख विपक्षी नेता हैं और लोकतंत्र में उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। प्रशांत किशोर ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और लोकतंत्र में उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। यदि उन्हें सदन में बोलने का अवसर नहीं दिया गया, तो कांग्रेस द्वारा इसका विरोध किया जाना स्वाभाविक है।

कोई टिप्पणी नहीं: