मुंबई : सपनों और जुनून के रिश्ते को दर्शाती है “फर्स्ट लव..एक ड्रीम” - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 25 फ़रवरी 2026

मुंबई : सपनों और जुनून के रिश्ते को दर्शाती है “फर्स्ट लव..एक ड्रीम”

  • “नए चेहरों के साथ बी एस अली का सिनेमाई सपना”

Film-first-love-a-dream
मुंबई (अनिल बेदाग) : मुंबई की फिल्मी फिज़ाओं में एक नई कहानी ने दस्तक दी है। बी एस अली की अपकमिंग हिंदी फीचर फिल्म “फर्स्ट लव..एक ड्रीम” की आधिकारिक घोषणा एक भव्य समारोह में की गई, जहां दिग्गज अभिनेता रमेश गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। खास बात यह है कि वह इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाने जा रहे हैं। ग्रीन वर्ल्ड मीडिया के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन माही शंकर अग्रवाल कर रहे हैं। कास्टिंग डायरेक्टर सपना मल्होत्रा और आर्यन ने देशभर से नए कलाकारों को चुनकर उन्हें इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाया है। दत्तात्रेय गाडगे, निशा उपाध्याय, आयुष जैन, नंदिनी गौतम, रोशनी मिश्रा, उनाइज़ा कुरैशी, सिद्धि चोपड़ा, विराज तर्वे, विवान बिरार और चारवी सोनालकर जैसे कई नए चेहरे फिल्म में नजर आएंगे। मात्र डेढ़ साल के विवान बिरार ने अपनी मासूम मौजूदगी से कार्यक्रम में सबका दिल जीत लिया। फिल्म के लेखक-निर्माता बी एस अली का कहना है कि “फर्स्ट लव” केवल रोमांस की कहानी नहीं, बल्कि सपनों और जुनून के रिश्ते को भी दर्शाती है। उनके अनुसार, “किसी का सपना भी उसका पहला प्यार हो सकता है।” फिल्म में आधा दर्जन गीत होंगे, जो कहानी की भावनाओं को और गहराई देंगे। पूरी टीम इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित है और जल्द ही विभिन्न लोकेशन्स पर शूटिंग शुरू होने वाली है। “फर्स्ट लव..एक ड्रीम” एक ऐसे एहसास को परदे पर उतारने जा रही है, जो हर दिल के करीब है।

कोई टिप्पणी नहीं: