मुंबई : योद्धा की बॉडी लैंग्वेज पाने के लिए 45 दिन वियतनाम में रहे निखिल सिद्धार्थ, ‘स्वयंभू’ पर की खास बातचीत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

मुंबई : योद्धा की बॉडी लैंग्वेज पाने के लिए 45 दिन वियतनाम में रहे निखिल सिद्धार्थ, ‘स्वयंभू’ पर की खास बातचीत

Film-swayambhu
मुंबई (रजनीश के झा)। फिल्म 'स्वयंभू' के ग्रैंड टीज़र लॉन्च इवेंट के मौके पर, स्क्रीन पर एक खूंखार योद्धा का किरदार निभा रहे निखिल सिद्धार्थ ने उस कड़ी शारीरिक और मानसिक तैयारी के बारे में खुलकर बात की, जिससे उन्हें गुजरना पड़ा। एक्टर ने बताया कि इस किरदार में ढलने के लिए सिर्फ जिम जाना काफी नहीं था, बल्कि इसके लिए उन्हें एक सख्त इंटरनेशनल ट्रेनिंग शेड्यूल से गुजरना पड़ा। अपनी तैयारी के बारे में बताते हुए निखिल ने साझा किया, "एक योद्धा बनने और वैसी बॉडी लैंग्वेज हासिल करने के लिए उन्होंने मुझे 45 दिनों के लिए वियतनाम भेजा था। 45 दिनों तक मैं वियतनाम में मार्शल आर्ट्स सीख रहा था, जहां कोई पार्टी नहीं, सिर्फ मार्शल आर्ट्स सीखना, हथियारों की ट्रेनिंग लेना और वह सब करना। यह मेरे लिए जिंदगी बदल देने वाला अनुभव था।"


निखिल को इस फिल्म के लिए अपनी बॉडी और लड़ने के तरीके पर बहुत काम करना था, इसलिए उन्होंने वियतनाम में एक्सपर्ट्स की देखरेख में मार्शल आर्ट्स और हथियारों को चलाने की जमकर प्रैक्टिस की। भारत के सुनहरे दौर की कहानी कहती इस फिल्म का टीज़र हमारी विरासत और बहादुरी की झलक दिखाता है। कहानी के बीच में 'सेंगोल' का बड़ा महत्व है, जो सम्मान और पुरानी परंपराओं की याद दिलाता है। निखिल सिद्धार्थ इसमें एक खतरनाक योद्धा के रूप में दिख रहे हैं और टीज़र में कमाल के विजुअल्स, ड्रामा और एक्शन का तड़का है। पिक्सेल स्टूडियो के भुवन और श्रीकर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। भारत के गौरवशाली इतिहास को एक महाकाव्य श्रद्धांजलि के रूप में पेश करने वाली यह फिल्म 2026 की गर्मियों में पूरी दुनिया में रिलीज होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: