सीहोर : खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

सीहोर : खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान

  • आग लगने की सूचना मिलते ही रोने लगा किसान का पूरा परिवार

Fire-on-corp-sehore
सीहोर। खेत में खड़ी सूखे गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। कुल दस मिनट के अंदर पूरी फसल जलकर राख के ढेर में बदल गई। फसल में आग लगने से किसान को लाखों रुपए का नुकसान हो गया। खेत में खड़े गेहूं में आग लगते ही किसान का पूरा परिवार सदमे में आ गया। किसान परिवार की महिलाएं रोती हुई दिखाई दी। घटना ग्राम नयापुरा नया खेड़ा के किसान नारायण सिंह मेवाडा के ढाई एकड़ के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में गुरुवार दोपहर में आग लगने की घटना घटित हुई। फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची तो किसानों के द्वारा टैंकर से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की गई। आग बुझाने के लिए खेत में बखखर कर भी चलाई गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। भीषण आग को बुझाया जाता इससे पहले ही गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान नारायण सिंह मेवाडा ने मंडी थाना पहुंचकर आगजनी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। फिलहाल आग लगने की घटना का कारण अज्ञात बना हुआ है। घटना स्थल पर पहुंचे क्षेत्र के पटवारी राकेश सिंह ने किसान को हुए नुकसान का प्रारंभिक आकलन किया ।

कोई टिप्पणी नहीं: