- रोजगारपरक प्रशिक्षण, स्वास्थ्य देखभाल और एआई शिक्षा पर विशेष जोर; पुनर्वास मॉडल की सराहना
स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान
राज्यपाल ने संस्था की विजिटिंग डॉक्टर से बालिकाओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। गर्भवती बालिकाओं तथा बच्चों की माताओं के लिए अतिरिक्त पोषण, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और हीमोग्लोबिन स्तर की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अध्ययन कक्ष, भंडार कक्ष और रसोई कक्ष का निरीक्षण भी किया।
एआई और कंप्यूटर शिक्षा पर चर्चा
संवाद के दौरान राज्यपाल ने बालिकाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने पर बल देते हुए कंप्यूटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग की जानकारी लेने के साथ उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनने के लिए प्रेरित किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुआ स्वागत
राज्यपाल के आगमन पर बालिकाओं ने तबला वादन से स्वागत किया तथा हारमोनियम की संगत में भजन प्रस्तुति दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने संस्था के कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके बाद संस्था से रोजगार के माध्यम से पुनर्वासित पांच बालिकाओं ने अपने अनुभव साझा किए। इनमें से दो बालिकाएं उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में कार्यरत हैं, जबकि अन्य बालिकाएं जीडी गोयनका हेल्थ इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण के साथ स्नातक शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें