मधुबनी : बाल श्रमिकों के विमुक्ति हेतु सभी अनुमंडलों में चलाया गया गहन छापेमारी अभियान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026

मधुबनी : बाल श्रमिकों के विमुक्ति हेतु सभी अनुमंडलों में चलाया गया गहन छापेमारी अभियान

Free-child-labor-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा), 17 फरवरी। जिलाधिकारी,आनंद शर्मा के निदेश पर श्रम अधीक्षक,दिनेश कुमार द्वारा गठित धावा दल ने कार्यरत बाल श्रमिकों के विमुक्ति हेतु सभी अनुमंडलों में मंगलवार को गहन छापेमारी अभियान चलाया गया। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मधवापुर सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि छापेमारी के क्रम मे मधवापुर से 03 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया है। जिसमे मो० सलाम के सर्विस एंड वर्कशॉप दुकान, राम जानकी चौक से 01,   मधवापुर बस स्टैंड स्थित मो० मंजूर आलम का जैरेज से 01 एवं बसबरिया चौक , साहरघाट स्थित संजय साह के नाश्ता दुकान से 01 कार्यरत बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया है। विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति, मधुबनी के समक्ष उपस्थापित किया गया है एवं इनके पुनर्वास की प्रक्रिया किया जा रहा है। सभी विमुक्त बाल श्रमिकों को 3000 रु की तत्काल सहायता राशि, 25,000 रु की फिक्स्ड डिपॉइट (एफ०डी०) एवं  इनके बकाया न्यूनतम मजदूरी का भुगतान कराया जाएगा। साथ ही इनके पढाई की समुचित व्यवस्था, विद्यालय में नामांकन एवं इनके अभिभावक और परिवार के अहर्तापूर्ण सदस्यों को अन्य सभी कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा।

           

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मधवापुर ने बताया कि बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के अंतर्गत बाल श्रम करवाने वाले दोषी नियोजकों को 50000 रू0 तक का  जुर्माना एवं 2 वर्ष तक का कारावास  के सज़ा का प्रावधान है। साथ ही नियोजकों से सर्वोच्च न्यायलय के आदेशानुसार प्रति बाल श्रमिक 20,000 रु का अतिरिक्त जुर्माने की भी वसूली की जाएगी एवं इनके द्वारा बाल श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी की दर से कम भुगतान करने के विरुद्ध 10 गुना मुआवजा के साथ दावा पत्र संबंधित न्यायालय में दायर किया जाएगा। धावादल के टीम में सिद्धार्थ कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मधवापुर, अश्विनी कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी जयनगर, श्री अभिषेक कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पंडौल, सुश्री आकांशा कुमारी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बेनीपट्टी, श्रीमती सोनी कुमारी चाइल्ड हेल्प लाइन, सर्वों प्रयास संस्था के प्रतिनिधि हरि प्रसाद एवं ग्राम विकास युवा ट्रस्ट के संतोष कुमार शामिल थे। वित्तीय वर्ष 2025-26 मे  मधुबनी जिले मे विभिन्न नियोजनो मे कार्यरत अबतक 33 बाल श्रमिको को विमुक्त कराया जा चुका है ।  बाल श्रमिको के विमुक्ति हेतु धावा दल का संचालन आगे भी जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: