सीहोर : हसनाबाद में आयोजित की जा रही है श्रीमद् भागवत कथा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

सीहोर : हसनाबाद में आयोजित की जा रही है श्रीमद् भागवत कथा

Hasnabad-bhagwat-katha-sehore
सीहोर। हसनाबाद में सुख समृद्धि उन्नति और कल्याण के उद्देश्य से ग्राम वासियों के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा वाचक सुश्री रितिका नागर के द्वारा ग्राम वासियों को श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा आयोजन में पहुंचकर अखिल भारतीय धाकड़ युवा संघ के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र नागर और समाजसेवी शेट्टी के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा वाचक सुश्री रितिका नागर का अंगवस्त्रम पुष्प भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र नागर ने गीता जी और समस्त देवी देवताओं की विधिवत्त पूजा अर्चना की और कथावाचक सुश्री नागर का आशीर्वाद लिया। अखिल भारतीय धाकड़ युवा संघ राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र नागर ने श्रद्धालुओं के समक्ष बताया कि रितिका नागर जी 12 वर्ष की आयु से श्रीमद् भागवत कथा का वचन कर रही है अब तक वह देश के 150 से अधिक स्थानों पर श्रीमद् भागवत कथा की पावन गंगा बहा चुकी है सुश्री नागर ने सनातन धर्म की प्रतीक को पूरी दुनिया में लहराया है और नागर धाकड़ समाज का भी नाम रोशन किया है। श्रीमद् भागवत कथा आयोजन में हसनाबाद के सरपंच अखिलेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: