आनंद मठ शाखा से माननीय नगर संघ चालक श्रीमान आयुष जी ने अपने संबोधन में कहा कि शताब्दी वर्ष केवल इतिहास का उत्सव नहीं, बल्कि भविष्य के निर्माण का अवसर है। भगवती शाखा मादीपुर गांव से जिला संचालक श्रीमान संजय जी ने संगठन की सेवा गतिविधियों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच बनाना ही वास्तविक राष्ट्रकार्य है। सम्मेलनों में क्षेत्रीय परिषद/विभाग प्रमुख निरंजन जी ने कहा कि समाज की शक्ति उसके संगठन, संस्कार और आत्मविश्वास में निहित होती है। जिला प्रमुख (महिला सुरक्षा/समिति) राज किशोरी जी ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को सामाजिक परिवर्तन की आधारशिला बताया और परिवार से समाज तक उनकी भूमिका को निर्णायक बताया। नगर संघ चालक आदरणीय संजय जी ने संगठन की कार्यपद्धति, अनुशासन और सेवा-समर्पण की परंपरा पर विस्तार से प्रकाश डाला। संजीवनी विभाग सेवा प्रमुख श्रीमान संजय जी ने सेवा कार्यों को संगठन की पहचान बताते हुए कहा कि वंचित वर्गों तक पहुँचना ही समाज को सशक्त बनाने का मार्ग है। इन सभी कार्यक्रमों का संयोजन मादीपुर मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव ने किया। उन्होंने बताया कि शताब्दी वर्ष के दौरान मंडल स्तर पर सामाजिक समरसता, सेवा गतिविधियों, युवा सहभागिता और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए आगे भी इसी प्रकार के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ऐसे आयोजन समाज में संवाद बढ़ाने, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मादीपुर मंडल में आयोजित ये सम्मेलन संगठन विस्तार और सामाजिक एकजुटता के प्रभावी प्रयास के रूप में देखे जा रहे हैं।
नई दिल्ली (अशोक कुमार निर्भय)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में आयोजित किए जा रहे विराट हिन्दू सम्मेलनों की श्रृंखला में पश्चिमी दिल्ली के मादीपुर विधानसभा क्षेत्र के मादीपुर मंडल में भी व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। मादीपुर गांव, पश्चिम पुरी तथा मादीपुर जे.जे. कॉलोनी में आयोजित सम्मेलनों में स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवकों, महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी दर्ज की गई, जिससे क्षेत्र में सामाजिक संवाद और संगठनात्मक सक्रियता का वातावरण दिखाई दिया। इन सम्मेलनों में भीष्म शाखा पॉकेट-1 बस्ती, सुदर्शन पार्क-3 शाखा, आनंद बस्ती शाखा, ई-एफ ब्लॉक मादीपुर शाखा तथा भगवती शाखा मादीपुर गांव के स्वयंसेवकों ने संगठित रूप से भाग लिया। भीष्म शाखा पॉकेट-1 बस्ती से नीरज जी, जो विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री हैं, ने समाज में सांस्कृतिक चेतना और सेवा भाव को मजबूत करने पर जोर दिया। रुद्र शाखा से रणवीर जी, जो जिला सुरक्षा व्यवस्था टोली के सदस्य हैं, ने सामाजिक सुरक्षा और संगठनात्मक अनुशासन को आवश्यक बताया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें