सीहोर : छत्रपति वीर शिवाजी जयंती पर आयोजित होगा सम्मान समारोह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026

सीहोर : छत्रपति वीर शिवाजी जयंती पर आयोजित होगा सम्मान समारोह

  • चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज सभागार में 19 फरवरी गुरुवार को होगा कार्यक्रम  

Veer-shivaji-jayanti-sehore
सीहोर। चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज सभागार में 19 फरवरी गुरुवार दोपहर 12 बजे छत्रपति वीर शिवाजी जयंती के उपलक्ष में नेशनल मीडिया फाउंडेशन के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में संत महंत कथा वाचक और वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ  समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ नागरिकों का शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया जाएगा। नेशनल मीडिया फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र नागर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर और विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय एवं नेशनल मीडिया फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश पटेल सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा छत्रपति वीर शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। संगीतिका महाविद्यालय छात्र-छात्राओं के द्वारा छत्रपति वीर शिवाजी के शौर्य पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। वरिष्ठ जनों के द्वारा छत्रपति वीर शिवाजी महाराज के जीवन पर व्याख्यान दिया जाएगा। नेशनल मीडिया फाउंडेशन के उपाध्यक्ष दिनेश नागर, जिला महामंत्री नरेश मेवाडा, संतोष गुणवान, रायसिंह मालवीय, प्रकाश मालवीय, गोवर्धन सोनी, पप्पू सेन आदि ने कार्यक्रम में नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: