सीहोर : सिद्धपुर की पावन धरा पर हो रहा है भाव केदारेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 28 फ़रवरी 2026

सीहोर : सिद्धपुर की पावन धरा पर हो रहा है भाव केदारेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण

  • मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार परंपरा और एकता का प्रतीक : कथाव्यास पं. मोहित राम पाठक

Kedareshwar-mahadev-sehore
सीहोर। भव्य केदारेश्वर महादेव मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर है सिद्धपुर सीहोर क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और आस्था का भव्य केंद्र, बनने जा रहा है,  वर्तमान समय में सीहोर शहर एक तीर्थ स्थल के रूप में विकसित हो रहा है जिसमें भव्य केदारेश्वर महादेव मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह निर्माण कार्य श्रद्धालुओं की धार्मिक भावना एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए यह एक सशक्त धार्मिक धरोहर बन सके। महादेव मंदिर का निर्माण तेजी से कथाव्यास पं. मोहित राम पाठक के मार्गदर्शन में क्षेत्रवासियों के द्वारा किया जा रहा है।


शिव मंदिर के कमेटी के कोषाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी व संयोजक शंकर लाल ने बताया कि मंदिर का निर्माण विगत दो वर्षों से चल रहा है जिस प्रकार द्वादश ज्योतिर्लिंगों में हिमालय की पावन भूमि पर भगवान केदारेश्वर महादेव स्थापित इस प्रकार सीहोर के श्रीराम गौशाला गोतीर्थ क्षेत्र श्री माधव महाकाल आरोग्य आश्रम की पावन भूमि में हिमालय क्षेत्र बनने जा रहा है वहीं बाबा केदारेश्वर महादेव विराजमान होंगे मंदिर निर्माण हेतु समाज के सभी वर्गों से सहयोग प्राप्त हो रहा है वर्तमान समय में मंदिर के शिखर निर्माण का कार्य प्रगति पर है आश्रम परिवार ने शिखर निर्माण में सभी से सहयोग करने का आग्रह किया है। यह मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार परंपरा और एकता का प्रतीक है। हर एक व्यक्ति का योगदान इस कार्य को और भी भव्य और सफल बना सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: