सीहोर : श्री सत्य साई प्रौद्योगिकी एवं चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का शुभारंभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 28 फ़रवरी 2026

सीहोर : श्री सत्य साई प्रौद्योगिकी एवं चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का शुभारंभ

National-science-day-sehore
सीहोर। श्री सत्य साई प्रौद्योगिकी एवं चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, सीहोर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 का भव्य शुभारंभ  'विज्ञान में महिलाएँ - विकसित भारत को गति प्रदान करती हुईÓ विषय के साथ किया गया। इस अवसर पर 41वें मध्यप्रदेश युवा वैज्ञानिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसे विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से भी देखा। कार्यक्रम का आयोजन कुलपति डॉ. मुकेश तिवारी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि सुश्री शोभा पी चांडक की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. हेमंत शर्मा तथा परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. गीता खूबचंदानी एवं सभी सह-समन्वयकों द्वारा किया गया। अनुसंधान एवं विकास निदेशक डॉ. मोहित गंगवार ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। मंच संचालन सुश्री रूचि चौहान द्वारा किया गया।


कार्यक्रम के अंतर्गत तीन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके अतिरिक्त  'भारत की शीर्ष महिला वैज्ञानिकोंÓ विषय पर वैज्ञानिक रंगोली एवं पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता, वैज्ञानिक मॉडल प्रदर्शनी तथा लघु वीडियो निर्माण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से लगभग 300 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को भारत में मनाया जाता है। यह दिवस महान भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन द्वारा 28 फरवरी 1928 को रमन प्रभाव की खोज की स्मृति में मनाया जाता है। इस ऐतिहासिक खोज के लिए उन्हें वर्ष 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। कार्यक्रम का समापन 10 मार्च 2026 को होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कोई टिप्पणी नहीं: