मधुबनी (रजनीश के झा)। आज संयुक्त ट्रेड यूनियन के द्वारा राष्ट्रीय आह्वान पर प्रतिरोध मार्च निकाला गया,सी पी आई के जिला सचिव मिथिलेश झा, , सीपीएम जिला सचिव मनोज कुमार यादव और मंयक कुमार के नेतृत्व में मधुबनी टॉऊन क्लव मैदान से जुलूस निकालकर शहर के मुख्य सड़क होते हुए समाहरणालय डॉ अंबेडकर स्थल पर सभा में तब्दील हो गया, वामपंथी के नेताओं ने भारत सरकार प्रधानमंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते रहे,सभा की अध्यक्षता मिथिलेश झा और मनोज कुमार यादव ने किया। सीपीआई के राज्य सचिव राम नरेश पांडे सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश गंभीर संकट के दौर से गुज़र रहा है,देश के गरीब लोग और गरीब होता जा रहा है, प्रधानमंत्री मोदी जी मजदूरों के खिलाफ कानून बना रहे हैं जो घोड़ निंदनीय है, मजदूर विरोधी चार लेबर कोड, ग्रामीण विरोधी बीबी जी रामजी कानुन लाना मनरेगा को खत्म करने की साज़िश है,बीज अधिनियम 25, शांति अधिनियम 25 , बिजली विधेयक 25, अमेरिका से की गई डील किसान मजदूर विरोधी है, भारत के किसान मजदूर को तबाही के कागार पर पहुंचाने की कानून है, मोदी सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर पूंजिपतियों के पक्ष में काम कर रहे हैं और अमेरिकी सम्राज्य के आगे नतमस्तक हो गया है,आम जनता की सामाजिक सुरक्षा को खत्म किया जा रहा है, मोदी सरकार आम जनता को लुटने का काम कर रहे हैं , मजदूरों के आम हड़ताल को खत्म करने की साज़िश है, कंपनी के मालिक के पक्ष में कानून बनाया जा रहा है,बारह घंटे काम की अनिवार्यता करना घातक है,स्थाई नौकरी को समाप्त की जा रही है, कॉन्ट्रैक्ट के तहत कितनी बार किसी के नौकरी पे रख सकता है इसकी कोई सीमा तय नहीं है जब मर्जी है तब मजदूरों को निकाल सकता है जो देश के लिए बेहद ख़तरनाक है, अमेरिकी व्यापार समझौते से भारत की व्यापार पर व्यापक असर पड़ेगा, महंगाई, बेरोजगारी, कृषि संकट, महंगाई,लुट पूंजिपतियों के हाथ होगी। नेताओं ने कहा कि देश के मेहनत कश जनता किसान मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार है , नेताओं ने कहा कि अमेरिकी सम्राज्यवाद के खिलाफ भारत के जनता लड़ते रहा है, प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के आगे घुटना टेक दिये है और बड़े घराने के लिए कार्य कर रहे हैं। नेताओं ने कहा कि सभी लोगों को 10000 रूपए प्रतिमाह देने , दुर्घटना विमा कार्यस्थल पर मृत्यु में 20 लाख रुपए देने,खाद, बीज, खेती उपकरण सस्ते दर पर देने, किसानों को ऋण माफ करने,ठेका प्रथा को समाप्त कर सभी को कर्मचारी का दर्जा देने, रसोईया, आंगनवाड़ी, सेविकाओं मानदेय में बढ़ोतरी करने,टेम्पु चालक को 50 की दूरी की परमिशन देने की मांग किया।सभा को सीपीआई के सत्यनारायण राय, रामचंद्र शर्मा, दिनेश भगत, राज श्री किरण, मनोज मिश्र, सुर्य नारायण महतो, मंतोर देवी, सीताराम ठाकुर, सीपीएम के रामजी यादव , दिलीप झा, गणपति झा, शशिभूषण प्रसाद, बाबूलाल महतो, विंदू यादव, सोनधारी यादव, राकेश कुमार पांडेय, राम नारायण, वरनैत, कैलाश पासवान, रेखा देवी सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026
मधुबनी : मजदूरों के खिलाफ कानून वापस लेने के लिए वामपंथियों का प्रतिरोध मार्च।
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें