मधुबनी : नगर आयुक्त ने 24 घन्टे के अंदर अवैध होर्डिंग को हटाने के दिए निदेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026

मधुबनी : नगर आयुक्त ने 24 घन्टे के अंदर अवैध होर्डिंग को हटाने के दिए निदेश

nagar-nigam-madhubani
मधुबनी 12 फरवरी (रजनीश के झा)। नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में नगर आयुक्त, उमेश कुमार भारती ने नगर निगम के विभिन्न स्थानों पर लगाये गए अवैध होर्डिंग को 24 घँटे के अंदर हटाने के निदेश दिए है। साथ ही अवैध रूप से संचालित पार्किंग के खिलाफ भी करवाई के निदेश दिए है। उन्होंने स्पष्ट आदेश दिया है सभी अवैध होर्डिंग्स 24 घंटे के भीतर जिनके द्वारा लगाया गया है वे स्वयं हटा लें, अन्यथा नगर निगम के द्वारा अवैध होर्डिंग को हटाने के साथ-साथ कड़ी कारवाई भी की जायेगी। साथ ही अवैध पार्किंग को भी तत्काल प्रभाव से बंद करने के निदेश दिए है। विदित हो कि अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग के नाम पर चल रही माफियागिरी अब किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे सरकार को काफी राजस्व का नुकसान होता है। इसमें जो भी व्यक्ति या समूह संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। नगर आयुक्त ने कहा है कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि राजस्व संरक्षण और शहरी व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में एक सख्त और निर्णायक कदम है। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि कार्रवाई में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। साथ ही प्रतिदिन इसकी प्रगति की समीक्षा भी की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: