भोपाल (रजनीश के झा)। बरखेडीकलां स्थित शारदा विद्या मंदिर के बच्चे पर्यावरण सरंक्षण पर निरंतर जागरूकता कार्यक्रम कर रहे हैं. इसी क्रम में बच्चे ‘नदियों की कहानी-नदियों की जुबानी’ कार्यक्रम 14 फरवरी को स्कूल सभागार में प्रस्तुत करने जा रहे हैं. प्रीप्राइमरी के बच्चे वार्षिक सम्मान समारोह में प्रेम दिवस पर देश-प्रदेश की नदियों के बारे बताते हुए नदियों से प्रेम करने का संदेश देंगे. गीत नाटिका के माध्यम से बच्चे नदियों के नाम लिखे रंग-बिरंगे पोस्टर लेकर मंच पर आएंगे और प्रमुख नदियों के नाम लेकर बताएंगे कि वह जीव जगत के लिए कितनी आवश्यक हैं और उनका संरक्षण समय की आवश्यकता है. बच्चे यह संदेश देंगे कि नदियां मां की तरह हैं इसलिए नदियों में प्रदूषित करना बंद करें और रेत खनन को सख्ती से रोका जाए. प्रेम दिवस पर इस अनूठी प्रस्तुति के लिए बच्चे ही नहीं उनके अभिभावक और स्कूल स्टॉफ भी उत्साहित है. स्कूल प्राचार्य ने बताया कि गीत नाटिका की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं. पढाई के साथ-साथ बच्चों को पर्यावरण के प्रति भी जागरूक करना हम अपना दायित्व समझते हैं. इसलिए पर्यावरण पर निरंतर कार्य किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के माध्यम से समझाया जाएगा कि मध्यप्रदेश को नदियों का मायका कहा जाता है, परंतु निरंतर खनन और उपेक्षा के चलते नदियों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है यदि यही हाल रहा तो स्वच्छ पेयजल को प्राणी तरस जाएंगे. इसलिए नदियों को बचाना आवश्यक है.
बुधवार, 11 फ़रवरी 2026
भोपाल : नदियों से प्रेम करें – प्रेम दिवस पर अनूठी प्रस्तुति
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें