मधुबनी : जिला भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 फ़रवरी 2026

मधुबनी : जिला भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर बैठक

Madhubani-bjp-meeting
मधुबनी (रजनीश के झा)। आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, मधुबनी के सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर एक विस्तृत, सार्थक एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न मंडलों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति से दीप प्रज्वलन कर की गई तथा महान राष्ट्रनायकों पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने तथा संगठन को सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य श्री प्रमोद सिंह ने की तथा कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री श्री सुबोध चौधरी ने किया।


बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झंझारपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रशिक्षण महाअभियान के प्रभारी श्री ऋषिकेश राघव जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने विस्तृत संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का “एकात्म मानववाद” अंत्योदय के सिद्धांत के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक एवं नेतृत्व विकास का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता का प्रशिक्षित, अनुशासित एवं सक्रिय होना अत्यंत आवश्यक है। राष्ट्रीय परिषद सदस्य श्री देवेंद्र यादव जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती का आधार उसका सुदृढ़ प्रशिक्षण तंत्र होता है। उन्होंने कहा कि हमारे महान पुरुषों के विचार हमें राष्ट्रसेवा, समर्पण, अनुशासन एवं संगठन विस्तार के लिए सतत प्रेरित करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सेवा भाव, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं एवं संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।


बैठक में जिला महामंत्री श्री रंजीत यादव जी, जिला महामंत्री श्री सरोज सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष श्री सतीश ठाकुर जी, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रशांत ठाकुर जी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती राधा देवी जी, जिला मंत्री श्रीमती दीप्ति रावत जी, जिला मंत्री श्रीमती रितु मंडल जी, जिला आईटी हेड श्री आदित्य झा जी, जिला सोशल मीडिया हेड श्री दीपक यादव जी, जिला कार्यालय मंत्री श्री कन्हैया कुमार जी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा रंजन जी सहित जिला पदाधिकारी, जिला मंच, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं संयोजक, सभी मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को सफल बनाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। यह निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा, जिससे संगठन की जड़ों को और मजबूत किया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं: