मधुबनी (रजनीश के झा)। आज का मैच नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब, नारायनपट्टी और डायमंड क्रिकेट क्लब, पंडौल के बीच खेला गया। टॉस जीत कर नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 21.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 185 रन बनाया। बल्लेबाजी में नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब की ओर से कैलाश यादव ने 36 रन, अजय नायक ने 55 रन और रंजन कुमार ने 45 रन बनाया। वहीं डायमंड क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में सुधांशु शेखर सिंह ने 27 रन देकर 3 विकेट, किशन कुमार ने 37 रन देकर 3 विकेट, देवेंद्र कुमार ने 18 रन देकर 2 विकेट, चंदन कुमार और सोनू बाबू ने एक एक विकेट लिया। जवाब में 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायमंड क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज ने 21 ओवर खेल कर अपने सभी विकेट खोकर 98 रन बनाया। बल्लेबाजी में डायमंड क्रिकेट क्लब की ओर से ने किशन महतो ने 14 रन, सुधांशु शेखर सिंह ने 23 रन और चंदन कुमार राम ने नाबाद 19 रन बनाए। वहीं नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में अमरेंद्र राय ने 10 रन देकर 4 विकेट, दीपक कुमार ने 20 रन देकर 1 विकेट, रंजन ने 33 रन देकर 3 विकेट और राजीव ने 16 रन देकर 1 विकेट लिया। मैच के निर्णायक रमेश कुमार और रवि नारायण कर्ण थे एवं स्कोरर के रूप में रविन्द्र सिंह थे। आज का मैन ऑफ द मैच नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब के रंजन कुमार को निर्णायक रवि नारायण कर्ण ने प्रदान किया। मौके पर मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के सचिव नवीन कुमार, संयुक्त सचिव अमरेंद्र प्रसाद सिंह 'अमर', भाजपा नेता राम, रविन्द्र कुमार सिंह, अजय, मो चांद, मो हसन सहित ढ़ेरों खेलप्रेमी मौजूद थे। सचिव नवीन कुमार ने बताया कि आगे का मैच स्थगित कर दिया गया है जिसकी घोषणा बाद में की जायेगी।
सोमवार, 16 फ़रवरी 2026
मधुबनी : आजाद क्रिकेट क्लब ने डायमंड क्रिकेट क्लब को 87 रन से हराया
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें