मधुबनी : आजाद क्रिकेट क्लब ने टाउन क्रिकेट क्लब को 176 रन से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

मधुबनी : आजाद क्रिकेट क्लब ने टाउन क्रिकेट क्लब को 176 रन से हराया

Madhubani-district-league
मधुबनी (रजनीश के झा)। आज का मैच टाउन क्रिकेट क्लब, मधुबनी और आजाद क्रिकेट क्लब, फुलपरास  के बीच खेला गया। टॉस जीत कर आजाद क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.4 ओवर में अपने सभी 10 विकेट खोकर 238 रन बनाया। बल्लेबाजी में आजाद क्रिकेट क्लब की ओर से संजन कुमार ने 62 रन, रितिक ने 59 रन, रौनक कुमार ने 15 रन, अरबाज ने 27 रन और शुभेन्दु शुभाकर ने 17 रन बनाया। वहीं टाउन क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में विकाश झा ने  20 रन देकर 4 विकेट, शशि कुमार मुखिया ने 57 रन देकर 3 विकेट और संजय यादव, युवराज तथा अल्शमश ने एक एक विकेट लिया।


जवाब में 238 रनों के लक्ष्य का पीछा  करने उतरी टाउन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी। टाउन क्रिकेट क्लब ने 16.1 ओवर खेल कर अपने सभी विकेट खोकर मात्र 62 रन बना पायी। बल्लेबाजी में टाउन क्रिकेट क्लब की ओर से उत्तम भारद्वाज ने 19 रन, सूरज सिंह ने नाबाद 10 रन और अमन ठाकुर ने 10 रन बनाए। वहीं आजाद क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में रौनक सिंह ने 17 रन देकर 2 विकेट, शुभेंदु शुभाकर ने 10 रन देकर 3 विकेट, अमरजीत ने 21 रन देकर 3 विकेट और गौरव कुमार ने 10 रन देकर 2 विकेट लिया। मैच के निर्णायक रमेश कुमार और रौशन कुमार थे एवं स्कोरर के रूप में रविन्द्र सिंह थे। आज का मैन ऑफ द मैच आजाद क्रिकेट क्लब के संजन कुमार को भाजपा नेता सतीश कुमार ने प्रदान किया। मौके पर मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के सचिव नवीन कुमार, डायमंड रेड क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रसाद सिंह 'अमर',  सचिव अर्जुन सिंह बिंदे, भाजपा नेता राम, रविन्द्र कुमार सिंह, अजय, भाजपा नेता सतीश, मो चांद, मो हसन सहित ढ़ेरों खेलप्रेमी मौजूद थे। सचिव नवीन कुमार ने बताया कि कल का मैच झंझारपुर क्रिकेट क्लब, झंझारपुर और टाउन क्रिकेट एकेडेमी, मधुबनी के बीच खेला जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: