सभी विजेताओं को पुरस्कार माननीय मंत्री महोदय एवं सचिव महोदया, Department of Training and Technical Education (DSTTE) द्वारा प्रदान किए गए, जिससे यह अवसर और भी गौरवपूर्ण एवं स्मरणीय बन गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंदन कुमार ने सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की यह उपलब्धि पूरे महाविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी उत्साह, समर्पण एवं उत्कृष्टता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं, खिलाड़ियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
दरभंगा (रजनीश के झा)। कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (DCE), दरभंगा की टीम ने UMANG 2026 राज्य स्तरीय खेल, कला एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत तृतीय वर्ष की छात्रा पुष्पलता ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कबड्डी (बालक वर्ग) में महाविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता स्थान प्राप्त किया। टीम के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन, सामूहिक समन्वय एवं उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। फैकल्टी वर्ग में प्रो. बिदिशा साहू ने 100 मीटर स्प्रिंट एवं 200 मीटर स्प्रिंट दोनों प्रतियोगिताओं में उपविजेता स्थान प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया। कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी टीम DCE का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। तृतीय वर्ष के छात्र आयुष कुमार ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में उपविजेता स्थान प्राप्त किया। शुभम कुमार पांडेय ने एक्सटेम्पोर तथा समूह चर्चा प्रतियोगिता में उपविजेता स्थान हासिल किया। वहीं, पल्लवी भारती ने अंग्रेजी कहानी लेखन प्रतियोगिता में उपविजेता स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें