- बच्चों ने सदैव अपने माता पिता की सेवा करना का लिया संकल्प, आश्रम में मातृपिता पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ
.JPG)
सीहोर। बच्चों को भटकना नहीं है विधर्मियों के बहकावे में आना नही है क्योंकी संसार में बच्चों को माता पिता से अधिक कोई भी प्रेम नहीं कर सकता है। मातापिता से बढ़कर इस संसार में कुछ भी नहीं है उक्त बात मातृपिता पूजन कार्यक्रम में बैरागढ़ आश्रम से पहुंची साध्वी नयना बहन ने साधक साधिकाओं और बच्चों को संबोधित करते हुए कहीं। रविवार को संत श्री आसाराम बापू के आश्रम में मातृपिता पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होने कहा कि वेलनटाईनडे विदेश त्यौहार है इस को मनाना भारतीय बच्चों के लिए खतरनाक है। योगवेदांत सेवा समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बापू के चित्र पर माल्यार्पण कर वरिष्ठ सरंक्षक समाजसेवी सुदर्शन राय समिति अध्यक्ष केके विश्वकर्मा साधक अभिषेक पांडे अंकित भाटी के द्वारा किया गया। साध्वी नयना बहन के मार्गदर्शन में बच्चों ने विधिविधान से फूल माला अक्षत हल्दी कुमकुम का उपयोग कर अपने माता पिता का पूजन कर आरती किया और बच्चों को माता पिता ने आशीष प्रदान किया। कार्यक्रम में सद साहित्य और आयुवैदिक दवाईयों का वितरण श्रद्धालुओं को किया गया। बच्चों ने सदैव अपने माता पिता की सेवा करना का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शहर सहित आसपास के गा्रमीण अंचलों के श्रद्धालु नागरिक बड़ी संख्या में शामिल रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें