सीहोर : 3 मार्च को ग्रस्तोदय खंडग्रास चंद्र ग्रहण दिखाई देगा : पंडित सुनील शर्मा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026

सीहोर : 3 मार्च को ग्रस्तोदय खंडग्रास चंद्र ग्रहण दिखाई देगा : पंडित सुनील शर्मा

  • वृषभ, मिथुन, तुला, मकर राशि के लिए ग्रहण होगा शुभ फलदाई 

Moon-eclipse
सीहोर। वर्ष 2026 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र सिंह राशि पर 3 मार्च मंगलवार को पड़ रहा है। भारतवर्ष में यह ग्रस्तोदय खंडग्रास चंद्र ग्रहण के रूप में दिखाई देगा। पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इस दिन चंद्रमा सिंह राशि में स्थित रहेंगे। चूंकि यह ग्रहण भारत वर्ष में दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल चंदोदय से पूर्व सुबह 9.45 बजे से लगेगा।इस अवधि से जिले के सभी मंदिर, देवालय के पट बंद रहेंगे और ग्रहण के पश्चात पुजारी द्वारा शुद्धिकरण कर भगवान की पूजा पाठ की जाएगी।


चंद्र ग्रहण का समय : 03 मार्च को ग्रस्तोदय खंडग्रास चंद्र ग्रहण भारतीय समय अनुसार शाम 6 बजकर 25 मिनट से आरंभ होगा और शाम 6 बजकर 48 मिनट पर समाप्त होगा।ग्रहण की अवधि 23 मिनट रहेगी। चंद्रोदय का समय अलग अलग शहरों में थोड़ा अलग हो सकता है, जिससे दृश्य अवधि में मामूली अंतर संभव है।


सूतक काल कब से प्रभावी होगा : पंडित सुनील शर्मा के अनुसार धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। सूतक के दौरान शुभ कार्यों से परहेज किया जाता है। भगवान की मूर्तियों को स्पर्श नहीं किया जाता, भोजन पकाने और खाने से परहेज किया जाता है । लेकिन बालक, वृद्ध, रोगी को छोड़कर अन्य लोगों के लिए भोजन निषिद्ध है इस दिन बाल या नाखून काटने जैसे कार्य भी वर्जित माने जाते हैं।


चंद्र ग्रहण के दौरान किए जाने वाले उपाय : ग्रहण काल को आध्यात्मिक दृष्टि से संवेदनशील समय माना जाता है. इस दौरान कुछ उपाय करने से सकारात्मक फल मिलता है।इस समय अवधि में ज्यादा से ज्यादा भगवान नाम जप, मंत्र जाप, स्तुति- पाठ इत्यादि करें। ग्रहण अवधि में ध्यान, जप और आत्मचिंतन के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।ग्रहण समाप्ति के बाद सफेद वस्त्र, चावल, चीनी, दूध या कपूर का दान करना उत्तम माना जाता है।


स्नान करें : पंडित सुनील शर्मा के अनुसार ग्रहण समाप्त होने के बाद गंगाजल मिलाकर जल से स्नान करें और घर में शुद्धिकरण करें।ग्रहण से पहले भोजन में तुलसी पत्र या कुश डालने की परंपरा है, जिससे भोजन अशुद्ध नहीं माना जाता। गर्भवती महिलाएं तेजधार वस्तुओं का प्रयोग न करें, घर से बाहर निकलने से बचें। चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव- वैदिक पंचांग अनुसार वृष, मिथुन, तुला, व मकर राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा। मेष, धनु, मीन राशि वाले जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण मध्यम रहेगा। कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक एवं कुंभ राशि वाले जातकों को चंद्र ग्रहण से अधम फल मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: