मधुबनी : इटावा के लापता बुजुर्ग को सकुशल परिजनों को किया गया सुपुर्द - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 23 फ़रवरी 2026

मधुबनी : इटावा के लापता बुजुर्ग को सकुशल परिजनों को किया गया सुपुर्द

  • मधुबनी पुलिस की मानवीय पहल : डायल 112 की तत्परता से मिला अपनों का साथ।

Old-man-reciverd
मधुबनी (रजनीश के झा), 23 फरवरी। 21 फरवरी को आर०एस० शिविर थाना की डायल-112 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दीप में एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हालत में सड़क किनारे पड़े हैं और अपना नाम /पता बताने में असमर्थ हैं। सूचना प्राप्ति उपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए डायल-112 की टीम उक्त स्थल पर पहुंची एवं बुजुर्ग व्यक्ति को इलाज हेतु अनुमंडल अस्पताल पहुँचाया गया। आर०एस० शिविर थाना की डायल-112 की टीम द्वारा मानवता का परिचय देते हुए उन्हें सुरक्षित थाना लाया गया । जहाँ पूछताछ के दौरान बुजुर्ग ने अपना नाम राजा सिंह और जिला इटावा (उत्तर प्रदेश) बताया। हालांकि शुरुआती प्रयास के बाद भी संबंधित जिला पुलिस से संपर्क स्थापित नहीं हो सका। इसके उपरांत डायल-112 में प्रतिनियुक्त ड्राइवरों ने सक्रियता दिखाते हुए वृद्ध द्वारा बताए गए जिले के पूर्व सैनिकों एवं रेजिमेंट के लोगों से संपर्क स्थापित किया गया। जिसके माध्यम से अंततः बुजुर्ग के परिजनों का पता लगाने में सफलता प्राप्त हुई। 23 फरवरी को बुजुर्ग के परिजन उन्हें अपने साथ ले जाने हेतु आर०एस० शिविर थाना पहुँचे और बताया कि राजा सिंह एक सेवानिवृत्त सैनिक हैं, जो मानसिक अवसाद के कारण कई दिनों पहले घर से कहीं चले गए थे और परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं: