पटना : होली के रंग में घुला नया भोजपुरी गीत “हमार कोई का करिए” रिलीज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 23 फ़रवरी 2026

पटना : होली के रंग में घुला नया भोजपुरी गीत “हमार कोई का करिए” रिलीज

Holi-bhojpuri-song
पटना (रजनीश के झा)। भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए होली से पहले एक खास तोहफा आया है। “हमार कोई का करिए” नाम का नया गीत रंगों, प्यार और मस्ती का खूबसूरत संगम लेकर रिलीज हुआ है। होली के जश्न को समर्पित यह गाना सुनते ही दिल को छू लेता है और त्योहार की उमंग को दोगुना कर देता है। पारंपरिक लोक रंग और आधुनिक संगीत का शानदार मेल इस गीत को खास बनाता है। यह गीत सारेगामा हम भोजपुरी के बैनर तले रिलीज हुआ है, जो लगातार भोजपुरी संगीत को नए आयाम दे रहा है। रिलीज के साथ ही गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा तेज हो गई है। होली प्लेलिस्ट में यह गाना तेजी से अपनी जगह बना रहा है।


“हमार कोई का करिए” को अपनी मधुर आवाज दी है फाजिल वागिद होसैन ने। खास बात यह है कि उन्होंने ही इस गीत का संगीत और बोल भी तैयार किए हैं। गाने में उनकी आवाज में जो मिठास और भावनात्मक गहराई है, वह श्रोताओं को बांधकर रखती है। वहीं वीडियो में आशुतोष ठाकुर की मौजूदगी गीत को और आकर्षक बनाती है। गीत के संगीत संयोजन में ढोलक पर श्रीधारा चारी की थाप ने पारंपरिक होली का असली रंग भर दिया है। गाने की रिकॉर्डिंग, मिक्सिंग और मास्टरिंग डेजी डच स्टूडियोज में की गई है, जिससे इसकी साउंड क्वालिटी बेहद प्रभावशाली बन पड़ी है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कुल मिलाकर “हमार कोई का करिए” इस होली पर रंग, प्रेम और उत्साह का संदेश देने वाला शानदार भोजपुरी गीत है। अगर आप इस त्योहार को खास बनाना चाहते हैं, तो इस गाने के साथ रंगों और खुशियों का भरपूर आनंद जरूर लें।

कोई टिप्पणी नहीं: