सीहोर : क्षेत्रवासी सड़क निर्माण से पहले कनेक्शन लें, पाइप लाइन बिछाई जाएगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

सीहोर : क्षेत्रवासी सड़क निर्माण से पहले कनेक्शन लें, पाइप लाइन बिछाई जाएगी

Pipeline-sehore
सीहोर। शहर के अधिकांश हिस्से में नगर पालिका के माध्यम से अमृत योजना अंतर्गत सीवेज का कार्य तेजी से किया गया जा रहा है। पटेल कालोनी, बढ़ियाखेड़ी,  मंडी आदि में सीवेज का कार्य पूर्ण होने की कागर पर है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने नगर पालिका के अमले के साथ सीवेज कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पालिका सीएमओ ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि सड़क निर्माण से पहले कनेक्शन ले, पाइप लाइन बिछाई जाने के बाद नल कनेक्शन नहीं मिलेगा, दो सालों तक का इंतजार करना पड़ सकता है। नगर पालिका द्वारा शहर के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है, जिसके अनुसार सीवेज लाइन का कार्य पूर्ण होने के बाद ही सड़कों का निर्माण-कायाकल्प किया जाएगा। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि पहले से बनी सड़कों को बार-बार खुदाई करने से बचाया जा सके और नागरिकों को असुविधा न हो।


नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने स्पष्ट किया है कि सड़क निर्माण के पूर्व ही रहवासी अपने घरों में सीवेज कनेक्शन और नल कनेक्शन सुनिश्चित कर लें। शहर के वार्ड क्रमांक 1, 2 और 3 के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में 28 किलोमीटर से अधिक की सीवेज लाइन बिछाने का काम चल रहा है। नपाध्यक्ष श्री राठौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जहां खुदाई पूरी हो चुकी है, वहां तुरंत मिट्टी हटाकर सड़क का समतलीकरण किया जाए। अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत सीवेज और पाइपलाइन का काम पूरा होने पर ही पक्की सड़कों का निर्माण किया जाएगा ताकि शहर को खस्ताहाल सड़कों से मुक्ति मिल सके। यदि ठेकेदार कार्य अधूरा छोड़ता है या गुणवत्ता में कमी आती है, तो उसे सख्ती की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। सड़कों की स्थिति सुधारने और कायाकल्प के लिए सरकार द्वारा करोड़ों का बजट स्वीकृत किया गया है। नगर पालिका के अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे सीवेज और पानी की पाइपलाइन डालने के कार्य में सहयोग करें और सड़क बनने से पहले अपना कनेक्शन सुनिश्चित करें, ताकि बाद में सड़क को दोबारा न खोदना पड़े।

कोई टिप्पणी नहीं: