- प्राचीन जगदीश मंदिर में धर्मशाला के लिए बनवाया तीन हजार स्क्वायर फीट का टीन शेड
इस वर्ष पूर्ण आस्था और उत्साह के साथ जगदीश मंदिर से भव्य चल समारोह निकाला जाएगा। इसके लिए भव्य रथ का निर्माण किया जाएगा। नगर भ्रमण पर रथ में बलदाऊ भैया, बहन सुभद्रा के साथ जगतपति जगन्नाथ स्वामी को विराजमान किया जाएगा और उसके बाद शहर के छावनी से मंडी तक करीब तीन-चार किलोमीटर मार्ग पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। इस वर्ष रथ को खिचने का इंतजाम किया गया है। भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ तीन रथों पर सवार होते हैं। मंदिर परिसर में विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा और उसके पश्चात रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए समाज की ओर से शिव परमार मुरली, जेपी परमार, विष्णु परमार रोलूखेड़ी ने बताया कि भव्य आयोजन को लेकर प्रांतीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद परमार, मंडलोई चंदर सिंह, पूर्व अध्यक्ष तुलसीराम पटेल आदि के मार्गदर्शन में तेजी से मंदिर में निर्माण कार्य किए जा रहे है। आगामी दिनों में पौधा रोपण आदि भी किया जाएगा। सोमवार को मंदिर परिसर में चल समारोह के अध्यक्ष सुरेश परमार गब्बर, अनार सिंह परमार, हरीश परमार, मनोहर परमार, भगवान सिंह परमार, अर्जुन, गजराज, मुकेश पटेल, देवनारायण, महेन्द्र सहित अन्य ने निर्माण कार्य का जायजा लिया।
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें