समस्तीपुर : मोतीपुर बाईपास निर्माण में अनियमितता चरम पर, जांच कर हो कारवाई : सुरेंद्र - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 15 फ़रवरी 2026

समस्तीपुर : मोतीपुर बाईपास निर्माण में अनियमितता चरम पर, जांच कर हो कारवाई : सुरेंद्र

  • उजला गिट्टी, घटिया बालू और घटिया स्तर का NUVOCO INFRACEM सीमेंट का हो रहा इस्तेमाल : माले
  • सड़क निर्माण कार्य का देखरेख कर निर्माण कार्य में सुधार करवाने की भाकपा माले की संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील

Road-corruption-sehore
ताजपुर/समस्तीपुर (रजनीश के झा), 15 फरवरी। मोतीपुर बाईपास सड़क निर्माण में बरती जा रही अनियमितता पर आपत्ति व्यक्त करते हुए घटिया निर्माण की जांच एवं संबंधित कार्य ऐजेंसी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग भाकपा माले जांच टीम के नेतृत्वकर्ता सह प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर भाकपा माले की तीन सदस्यीय जांच टीम सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोगों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंची। निर्माण स्थल पर पड़ा निर्माण सामग्री उजला एवं मिलावटी गिट्टी, घटिया बालू एवं घटिया स्तर का NUVOCO INFRACEM सीमेंट को देखा। निर्माण की गई सड़क की मापी में कहीं-कहीं 4 ईंच से भी कम मोटाई पाया गया। कहीं भी निर्माण एजेंसी या प्राक्कलन का बोर्ड नहीं देखा गया। उपस्थित मजदूर एवं मेट से पूछने पर कुछ भी बताने से इन्कार किया गया। मौके पर जांच टीम के नेतृत्वकर्ता सह भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि समस्तीपुर से ताजपुर नेशनल हाईवे को जोड़ने वाली मोतीपुर बाईपास महत्वपूर्ण सड़क है। इसकी निर्माण के लिए ताजपुर वासियों ने लंबी संघर्ष किया है। बाजार को जाम मुक्त करने के लिए इसी से बड़ी वाहन नेशनल हाईवे पकड़ती है। इस सड़क निर्माण में घटिया स्तर का उजला गिट्टी, बालू एवं घटिया स्तर का NUVOCO INFRACEM सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। बकौल स्थानीय लोग, यह सड़क 6 महीने भी नहीं टिकेगी। भाकपा माले नेता ने संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से निर्माण की जांच कर निर्माण में सुधार लाने समेत घटिया निर्माण करने वाले ऐजेंसी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं: