सीहोर : नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया सडक निर्माण कार्य का निरीक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026

सीहोर : नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया सडक निर्माण कार्य का निरीक्षण

  • कायाकल्प योजनांतर्गत डामरीकरण का निर्माण

Road-inspaction-sehore
सीहोर। शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है, हर वार्ड में बुनियादी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। वहीं मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित पार्षदों ने शहर के छावनी स्थित वार्ड क्रमांक 28 में जारी  कायाकल्प योजनांतर्गत डामरीकरण सड़क का निरीक्षण किया और कार्य में गुणवत्ता के साथ समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा करीब 20 लाख की लागत सीसी रोड का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के पार्षद प्रतिनिधि आशीष गहलोत के अलावा क्षेत्रवासी शामिल थे। वहीं नपाध्यक्ष श्री राठौर ने वार्ड के लोगों से भेंट की। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने कहाकि यहां पर कोई समस्या नहीं है, क्षेत्र में नियमित रूप से साफ-सफाई, पेयजल की आपूर्ति आदि सुचारू रूप से चल रही है। इस मौके पर नगर पालिका के अमले ने जानकारी दी की। मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने वार्ड क्रमांक 28 के अंतर्गत खजांची लाइन श्रीजी मंदिर पर करीब 10 लाख की लागत से कायाकल्प योजना अंतर्गत डामरीकरण का निरीक्षण किया और इसके अलावा 20 लाख की सीसी सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्षद अर्जुन राठौर, मांगीलाल मालवीय, कमलेश राठौर, प्रदीप गौतम, लोकेन्द्र वर्मा, प्रदीप बिजोरिया के अलावा व्यापारी और क्षेत्रवासी शामिल थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: