सीहोर : खेल मंत्री ने किया युवराज और रोहित मालवीय का सम्मान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 9 फ़रवरी 2026

सीहोर : खेल मंत्री ने किया युवराज और रोहित मालवीय का सम्मान

Sehore-football
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के माध्यम से खेलने वाले खिलाड़ियों ने गत दिनों राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में भोपला संभाग की ओर से खेलते हुए अपनी टीम को गोल्ड मेडल दिलाया है। भोपाल संभाग की टीम ने खेलो एमपी राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में इंदौर के खिलाफ फाइनल में प्रथम स्थान किया र्है। इसमें शहर के युवराज कन्नोजिया और रोहित मालवीय की अहम भूमिका है। दोनों खिलाड़ियों को खेल मंत्री विश्वास सारंग ने सम्मान किया। इस मौके पर फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया के अलावा अन्य खेल संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि खेलो एमपी फुटबाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में भोपाल संभाग की टीम विजेता रही, इसके अलावा बालिका वर्ग की टीम उपविजेता रही। इस टीम में भी शहर के दो बालिका अश्वनी गौर और प्रजांलि वर्मा शामिल थी, इनका भी सम्मान खेल मंत्री श्री सारंग ने करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं: