सीहोर : मास्टर आफ ताओ कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

सीहोर : मास्टर आफ ताओ कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता

  • बालक वर्ग बेस्ट फाइटर अवार्ड अनुराग और बालिका वर्ग में पायल बागवन रही विजेता

Sehore-karate
सीहोर। शहर के इंदौर नाका स्थित बजरंग कालोनी में स्थित मास्टर आफ ताओ कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, इस मौके पर सीहोर, जताखेडा, श्यामपुर, इछावर, भैरुंदा सहित अन्य स्थानों से करीब 90 कराटे खिलाड़ी शामिल थे। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहाकि कराटे आत्मरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। इससे शरीर में स्फूर्ति रहती है जिससे शरीर का विकास होता है। पढ़ाई के साथ खेलों का भी जीवन में काफी महत्व है। उन्होंने एसोसिएशन के कोच लखन ठाकुर, श्रीमती विमला ठाकुर, कराटे रैफरी साधना परमार, त्रयंबक ठाकुर, नीतू लोधी, हेमंत परमार, योगेश, सचिन लोधी आदि के साथ विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में 90 खिलाड़ी शामिल थे, इसमें से 42 खिलाड़ियों को पदक मिले है, वहीं इसमें बालक वर्ग में बेस्ट फाइटर अवार्ड अनुराग मेवाड़ा और बालिका वर्ग में पायल बागवान ने हासिल किया है। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को सीएसपी डॉ. शर्मा ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

कोई टिप्पणी नहीं: