वर्तमान समय की महती आवश्यकता जैविक कृषि, से जुड़े हुए आवश्यक पहलुओं की सम-सामयिक जानकारी भी संस्थान के विशेषज्ञों द्वारा छात्रो को प्रदान की गई। प्रक्षेत्र पर आयोजित एक एक लघु संगोष्ठी में छात्रो ने अनेक जिज्ञासु प्रश्न किये जिनके समुचित व संतोषजनक उत्तर विषय वस्तु कि विशेषज्ञों द्वारा देकर विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन किया। संस्थान परिसर में स्थित अन्य यूनिट्स जैसे भण्डारण, ग्रेडिंग प्रक्रिया एवं अन्य कृषि उपकरणो का भी छात्रों द्वारा अवलोकन किया एवं उपयोगी जानकारी प्राप्त की। छात्र भ्रमण दल के साथ महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक गण विरबल कुशवाह, दीपिका नेमा, हजरा पंचोली, दीपिका मालवीय, सदीप रेकवाल आदि भी उपस्थित थे।
सीहोर। मंगलवार को विश्व दलहन दिवस के अवसर पर श्री सत्य साँई विश्वविद्यालय अर्न्तगत स्कूल आफ एग्रीकल्चर द्वारा विश्व दलहन दिवस पूर्ण निष्ठा के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. मुकेश तिवारी की प्रेरणा एवं सक्रिय सहयोग तथा स्कूल आफ एग्रीकल्चर के अधिष्ठाता डॉ. विवेक सिंह तोमर के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के छात्रो को फंदा ग्राम स्थित भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान का विस्तृत भ्रमण कराया गया जहाँ छात्रो ने रबी मौसम में बोई जाने वाली समस्त दलहनी फसलो जेसे चना, मसूर मटर, अरहर, इत्यादि का अवलोकन किया और शस्य क्रियाओं से सम्बन्धित समस्त जानकारी-प्राप्त की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें