- हमारे नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते है : सांसद आलोक शर्मा
भूमि पूजन का आयोजन सोमवार की शाम को आयोजित किया गया था। इस मौके पर सांसद श्री शर्मा के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय, भाजपा जिला प्रभारी विकास विरानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, दिलीप राठौर, मुकेश मेवाड़ा, प्रदीप गौतम, कमलेश राठौर के अलावा बड़ी संख्या में अन्य पार्षदगण और क्षेत्रवासी शामिल थे। सासंद श्री शर्मा ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास पर आधारित है, जिसका लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक समावेशी विकास को पहुंचाना है। इस मंत्र को जमीनी स्तर पर उतारने में नगर पालिकाएं और स्थानीय निकाय एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को सीधे नागरिकों तक पहुंचाने में सहयोग करते हैं। हमारे छोटे भाई ने अब तक अरबों रुपए के शहर में विकास किए है। इस विकास के साथ शहर को सुंदर बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें