सीहोर : बीएसआई मैदान पर वीआईटी भोपाल के तत्वाधान में अद्वित्य स्पोर्ट्स टूर्नामेंट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 23 फ़रवरी 2026

सीहोर : बीएसआई मैदान पर वीआईटी भोपाल के तत्वाधान में अद्वित्य स्पोर्ट्स टूर्नामेंट

  • आज खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

Sehore-cricket
सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर वीआईटी विश्वविद्यालय के तत्वाधान में खेली जा रही स्पोटर्स मीट 2026 के तीसरे दिन चार मैच खेले गए थे। इसमें पहला मैच वीआईटी ए और सिस्टेक आर के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में वीआईटी ए ने सिस्टेक को 37 रन के बड़े अंतराल से हराया। वहीं दूसरा मैच वीआईटी सी और वीआईटी बी के मध्य खेला गया। इस मैच में वीआईटी सी ने चार रन से रोमांचक जीत हासिल की। अब मंगलवार को सुबह दस बजे सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाऐंगे। इसमें पहला सेमीफाइनल मैच वीआईटी ए और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय और दूसरा मुकाबला एनआरआई और वीआईटी बी के मध्य खेला जाएगा। इसके पश्चात दोपहर में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।


पहला मैच वीआईटी ए और सिस्टेक आर के मध्य खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी वीआईटी ने छह ओवर में छह विकेट पर 83 रन बनाए थे। इसमें मिलन वर्मा ने 10 गेंद पर 24 रन, आयुष श्रीवास्तव ने छह गेंद पर 19 रन और भवित्या ने आठ गेंद पर 18 रन की पारी खेली। सिस्टेक की ओर से गेंदबाजी करते हुए रेहान ने दो ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट, यशवर्धन सिंह ने एक ओवर में नौ रन देकर दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिस्टेक टीम छह ओवर में नौ विकेट खोकर 46 रन ही बना सकी। इसमें आकाश शाह ने 13 गेंद पर 23 रन की विस्फोटक पारी खेली। इधर वीआईटी की ओर से गेंदबाजी करते हुए भवित्या ने दो ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट, प्रदीप शुक्ला ने एक ओवर में चार रन देकर तीन विकेट, प्रज्जवल झा ने एक ओवर में आठ रन देकर दो विकेट और ऋषि ने एक ओवर में छह रन देकर एक विकेट हासिल किया। सोमवार को खेल अधिकारी डॉ. प्रशांत तिवारी, डारेक्टर आफ स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. अनंत कांत शुक्ला और कन्वेनर डॉ. पुष्पदंत जैन, कोडिनेटर अतिक उररहमान,  ज्योर्तिमय, मिलन, मनोज दीक्षित मामा, नागेश व्यास, अतुल त्रिवेदी, अजय आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कोडिनेटर अतिक उररहमान ने बताया कि दूसरा मैच वीआईटी सी और वीआईटी बी के मध्य खेला गया था। इस मैच में वीआईटी सी ने चार रन से जीत हासिल की। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में वीआईटी सी ने पांच विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए थे। इसमें पियुष कुमार ने 22 गेंद पर 47 रन, सुजल गुप्त ने 13 गेंद पर 24 रन और नवनीत गोस्वामी ने छह गेंद पर 13 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीआईटी बी की टीम दस ओवर में चार विकेट खोकर 116 रन ही बना सकी। 

कोई टिप्पणी नहीं: