मधुबनी : महायज्ञ सह राम चरित मानस कथा को लेकर शहर में निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 23 फ़रवरी 2026

मधुबनी : महायज्ञ सह राम चरित मानस कथा को लेकर शहर में निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा।

Shobha-yatra-mumbai
मधुबनी (रजनीश के झा), 23 फरवरी। आज सोमवार को मधुबनी शहर के तिलक चौक स्थित श्री गोकुल वली मंदिर प्रागंण से सैकड़ों माँ- बहनों, साधु- संतों और रामभक्तों द्वारा शहर में कलश शोभायात्रा निकाली गई जो गंगा सागर तालाब में जलभर शहर के गंगा सागर  चौक, महिला कालेज रोड, बाटा चौक,मेन रोड, चूड़ी बाजार, महन्थी लाल चौक, शंकर चौक होते तिलक चौक स्थित मंदिर प्रागंण में पहुंचा और 23 फरवरी से लेकर 03 मार्च तक श्रीराम कथा धार्मिक अनुष्ठान का श्री गणेश किया गया। बैंड- बाजा की धुन, जय जय सिया राम की घोष से शहर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। मंदिर के मंहथ बाबा विमल शरण महराज ने कहा कि श्री गोकुल वली मंदिर प्रागंण में दस दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान  सुबह में हवनात्मक महायज्ञ और शाम में परम पूज्य अयोध्या वासी प्रखर वक्ता श्री राम जी दास जी महाराज के मुखारविंद से श्री राम कथा का अमृत वर्षा होती रहेगी। भाजपा नेता सह मिडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना ने सभी लोगों और माँ बहनों से अनुरोध किया है कि इस धार्मिक कार्यक्रम में तन मन धन से सहयोग कर पुण्य के भागी बनें और धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाएं। 


कार्यक्रम को सफल बनाने और कलश शोभायात्रा में अध्यक्ष बिष्णु राउत, संयोजक साकेत महासेठ उपाध्यक्ष मदन कुमार पिन्टू, सचिव अवध किशोरी शरण आजाद, कोषाध्यक्ष प्रभात रंजन राउत, व्यवस्था प्रमुख लक्षमण राउत, मनोज राउत, राज किशोरी शरण, राम लखन दास, अमिताचाय्, उमाकांत शरण, मनीष भारद्वाज, गुरूदेव ठाकुर, अरविंद सिन्हा, राजू कुमार राज, विनोद प्रसाद, अरविंद यादव, दयानंद झा,मुन्ना जी, करूणेश चन्द्र ठाकुर, सुरेन्द्र प्रसाद, विजय प्रसाद, दिनेश गांधी, पुणेन्दू मोहन शर्मा, मनीष करण, अशोक राम, पंकज झा, राकेश कुमार, शिव कुमार प्रधान, सहित अन्य भक्त प्रेमी और माता- बहनें शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: