भोपाल : खेल मंत्री के निर्णय का स्वागत, अंतर्राष्ट्रीय बॉस्केटवॉल खिलाड़ी ने पत्र लिखकर दी बधाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026

भोपाल : खेल मंत्री के निर्णय का स्वागत, अंतर्राष्ट्रीय बॉस्केटवॉल खिलाड़ी ने पत्र लिखकर दी बधाई

Sports-ministar-bhopal
भोपाल (रजनीश के झा)। अंतर्राष्ट्रीय युवा बॉस्केटवॉल खिलाड़ी हरेन्द्र सिंह तोमर ने खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग को पत्र लिखकर बधाई दी है और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में युवा शक्ति मिशन स्थापित किए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि खेलमंत्री की इस पहल से योजनाओं का लाभ हर खिलाड़ी और युवाओं तक पहुँच सकेगा, साथ ही इसके लिए सतत निगरानी और परिणामोन्मुखी कार्यप्रणाली अपनाने से मिशन का उद्देश्य भी सार्थक हो सकेगा। उन्होंने पत्र में कहा है कि नवाचार के लिए लोकप्रिय खेल मंत्री विश्वास सारंग से ऐसे ही साहसिक निर्णय लेने और जमीनी स्तर पर लागू किए जाने की आशा मध्यप्रदेश के लाखों खेल प्रेमियों को है। इससे न केवल हम युवाओं को संगठित, सशक्त एवं खेलों के प्रति रूचि जाग्रत कर उनमें खेल भावना का विकास करने में सक्षम हो सकेंगे, बल्कि युवाओं को नेतृत्व विकास, कौशल प्रशिक्षण एवं खेल गतिविधियों से जोड़ने में भी सफल हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि अनेक देशों में खेल प्रतियोगिताओं में जाने का अवसर मिला तो मन में यही आया कि अपने मध्यप्रदेश में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाना समय की आवश्यकता है, ताकि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिले और युवा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें, युवा कल्याण गतिविधियों को अधिक सशक्त व्यापक बनाने के उद्देश्य से यह पहल सराहनीय है, इससे निश्चित ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के युवाओं को समान अवसर प्राप्त होंगे तथा उनकी खेल प्रतिभाओं को उचित मंच मिल सकेगा। आधुनिक खेल सुविधाओं का विस्तार और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए बधाई देते हुए अंतर्राष्ट्रीय युवा बॉस्केटवॉल खिलाड़ी हरेन्द्र सिंह तोमर न विश्वास जताया है कि इस मिशन को सफल बनाने में मध्यप्रदेश की खेल प्रतिभाओं का पूर्ण सहयोग एवं समर्थन भी प्राप्त होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: