मधुबनी : विकासोन्मुख और जनकल्याणकारी बजट : टिंकू कसेरा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 1 फ़रवरी 2026

मधुबनी : विकासोन्मुख और जनकल्याणकारी बजट : टिंकू कसेरा

Tinku-kasera-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा)।केंद्रीय बजट–2026 को मधुबनी जिले में व्यापक रूप से स्वागत योग्य कदम माना जा रहा है। जनता दल (यू) के व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तथा जिला नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष टिंकू कसेरा ने बजट को संतुलित, दूरदर्शी और जनकल्याणकारी बताया। श्री कसेरा ने कहा कि बजट में आम नागरिकों पर आर्थिक भार कम करने के लिए कई प्रभावी पहल की गई हैं। छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के लिए कर प्रणाली को सरल बनाना, कंप्लायंस में राहत और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाले प्रावधान स्थानीय व्यापार को नई दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, शिक्षा संरचना के सुदृढ़ीकरण और कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ाने से जिले के विकास कार्यों में तेजी आएगी। युवाओं के लिए कौशल विकास एवं रोजगार आधारित कार्यक्रमों पर दिया गया जोर भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है। श्री कसेरा ने कहा, “यह बजट हर वर्ग को साथ लेकर चलने की भावना को दर्शाता है। इससे मधुबनी जिले में विकास की रफ्तार और तेज होगी तथा स्थानीय उद्योगों को नई मजबूती मिलेगी।”

कोई टिप्पणी नहीं: