- अवैध हथियार के साथ वायरल वीडियो मामले में 24 घंटे के अंदर पुलिस की कार्रवाई।

मधुबनी (रजनीश के झा), 28 फरवरी। 26 फरवरी की संध्या समय करीब 16:30 बजे सकरी थाना को सोशल मिडिया के माध्यम से अवैध हथियार से फायरिंग करते हुए एक विडियो प्राप्त हुआ। वीडियो की जाँच / सत्यापन के क्रम में विडियों में दिख रहे युवक की पहचान सकरी थाना के दफदार टोला निवासी मो० शमीर के रूप में की गई। तत्पश्चात सकरी थाना की पुलिस टीम दफदार टोला में उक्त युवक के घर के पहुँची तो युवक अपने घर में उपस्थित पाया गया, जिसको अभिरक्षा में लेकर वायरल विडियों के संबंध में पुछा तो बताया गया कि यह विडियों करीब 06 माह पूर्व बनाया गया था एवं इस विडियों में दिख रहे हथियार को बहेड़ा थाना, दरभंगा द्वारा जप्त भी कर लिया गया है, जो विक्रम ठाकुर का था एवं अवैध हथियार रखने के आरोप में वह जेल भी जा चुका है। वर्तमान में मेरे पास कोई हथियार नहीं है। पुलिस द्वारा उसके घर का विधिवत तलाशी लिया गया तो कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। उक्त अभिरक्षा में लिये गये लड़का से जब सख्ती से पुछताछ की गई तो बताया गया कि तारसराय का मो० महफुज उर्फ गुण्डा जो मेरा दोस्त है, अपने पास में देशी पिस्टल रखे हुये है, और अक्सर सीमा अन्तर्गत NH-27 सड़क किनारे मुर्गी फार्म के पास बैठता-उठता है, अभी वहाँ चलने पर उसके पास से बरामद हो सकता है। जब सकरी थाना की पुलिस टीम अभिरक्षा में लिये गये लड़का के साथ उक्त स्थल पर पहुँची तो वहाँ वह लड़का पुलिस बल एवं वाहन को देखकर भागने लगा जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया। उसकी विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास से 01 लोडेड देशी कट्टा, जिसे अनलोड करने 01 जिंदा गोली बरामद हुआ। जिसे विधिवत जप्त कर दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। जिसे अवैध हथियार रखने के आरोप में सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है एवं अन्य विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें