मधुबनी (रजनीश के झा), 25 फरवरी। पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था की शांतिपूर्ण स्थिति बनाए रखने हेतु लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में जयनगर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज 25 फरवरी को जयनगर थाना की पुलिस टीम द्वारा जयनगर वाटर वेज चौक के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरानें 01 मोटरसाइकिल पर 02 की संख्या में सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ के क्रम में उन्होंने अपना नाम 01. शंकर कुमार 02. चंदन कुमार बताया। विधिवत तालाशी लेने पर उनके पास से 01 देशी कट्टा बरामद हुआ। बरामद अवैध हथियार को जप्त कर गिरफ्तार युवक को थाना लाया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त से गहन पूछताछ की जा रही है एवं इनके पुराने आपराधिक इतिहास तथा उसके संभावित गिरोह के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। इस बात की भी गहनता से जांच की जा रही है कि उक्त अवैध हथियार उसे कहाँ से प्राप्त हुआ और इसका उपयोग किस घटना को अंजाम देने के लिए किया जाना था। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैं एवं अन्य विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।
बुधवार, 25 फ़रवरी 2026
मधुबनी : वाहन चेकिंग में अवैध हथियार के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।
Tags
# अपराध
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें